#अपराध
August 11, 2025
हिमाचल: युवक ने नहा रही महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की ध*म*की देकर कई बार की नीचता
महिला का नहाते समय चोरी छिपे वीडियो बनाकर करने लगा....
शेयर करें:

शिमला। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में आए दिन महिलाओं और युवतियों की आवरू तार तार हो रही है। आए दिन ऐसी खबरें रिपोर्ट हो रही है, जिनमें महिलाओं या युवतियों के साथ शारीरिक शोषण हुआ हो। ऐसी ही एक बड़ी खबर अब हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आई है। यहां एक शख्स ने एक महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया और फिर उसे उस वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
मामला शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां एक विवाहित महिला का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया और उसके साथ बार.बार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि महिलाओं की ऑनलाइन और ऑफलाइन सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता उत्पन्न करती है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: NH पर चलते ट्रक से धक्का देकर नीचे फेंक दी महिला, मौके से फरार हुआ चालक
पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति सरकारी कर्मचारी है और 2022 में उनका तबादला कोटखाई में हुआ था। जिस पर परिवार ने कोटखाई के एक गांव में किराये पर कमरा लिया था। महिला ने बताया कि जुब्बल क्षेत्र के अनिल नामक शख्स से उनकी जान पहचान थी, जिसके चलते वह अकसर उनके किराये के कमरे में आता था। महिला ने आरोप लगाया कि एक दिन जब वह नहा रही थी तो अनिल ने उसकी नहाते हुए की चोरी छिपे वीडियो बना ली।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस हाईकमान ने फिर दिल्ली तलब किए CM सुक्खू, एक-दो दिन में नया प्रदेश अध्यक्ष मिलना तय !
पीड़िता के अनुसार अनिल ने उस वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल करना शुरू किया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने whatsapp वीडियो कॉल के जरिए भी महिला के और वीडियो रिकॉर्ड किए और उसे डराने.धमकाने का सिलसिला जारी रखा। पीड़िता ने यह भी बताया कि अनिल की पत्नी ने भी उसे धमकाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना शिमला में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(एम) (ब्लैकमेलिंग) और 351(2) (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना उस व्यापक समस्या का एक उदाहरण है, जो समाज में लगातार बढ़ती जा रही है — महिलाओं और युवतियों के खिलाफ शारीरिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना के मामले। तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ ही साइबर क्राइम की नई-नई विधाएं सामने आ रही हैं, जिनमें निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का चलन तेजी से बढ़ा है।
यह भी पढ़ें : BCS मामला : लिफ्ट देकर छात्रों को किया कि*डनैप, मुंह पर टेप और आंखों पर बांधी पट्टी
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में हर साल हजारों महिलाएं यौन उत्पीड़न, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का शिकार होती हैं। इनमें से अधिकांश मामलों में आरोपी पीड़िता के जानकार या परिचित ही होते हैं। यह एक चिंताजनक प्रवृत्ति है, जो दर्शाती है कि महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल अब केवल सड़क या कार्यस्थल तक सीमित नहीं है, बल्कि घर की चारदीवारी भी अब पूरी तरह सुरक्षित नहीं रह गई।