#अपराध
February 1, 2025
हिमाचल: 17 साल की लड़की को जंगल में ले गया 20 वर्षीय युवक, कर दी नीचता
पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी युवक
शेयर करें:
शिमला। आज की 21वीं शताब्दी में जहां हर बच्चे बच्चे के हाथ में मोबाइल पहुंच गया है। वहीं इसका गलत असर भी पड़ने लगा है। आज बहुत छोटी उम्र के युवा गलत रास्तों पर जाने लगे हैं। जिसका एक बड़ा कारण मोबाइल को माना जा रहा है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां एक 20 साल के युवक ने दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दे दिया है।
दरअसल शिमला जिला के रामपुर उपमंडल में एक 17 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की के साथ यह दुष्कर्म जंगल में किया गया है। वहीं जिसने इस घिनौती हरकत को अंजाम दिया, वह आरोपी युवक मात्र 20 साल का है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
रामपुर उपमंडल के एक गांव की महिला ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि श्याम सुंदर नाम का एक युवक उसकी 17 साल की बेटी को बहला फुसला कर जंगल में ले गया था, जहां उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बेटी ने जब इसकी जानकारी परिजनों को दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह इस बारे में आरोपी युवक श्याम सुंदर से बात करने गई तो वह गाली गलौज करने लगा और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। वहीं महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
रामपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 351 (2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने शनिवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रिमांड पर लेने के लिए अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।