#अपराध
January 28, 2025
हिमाचल: 23 वर्षीय विवाहिता ने छोड़ी दुनिया, 4 साल का मासूम रह गया अकेला
पिता ने दामाद पर लगाए मारपीट के आरोप, दर्ज करवाया मामला
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आत्महत्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में आए दिन लोग छोटी छोटी परेशानी में ही अपनी जान दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां भी एक महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक महिला की उम्र अभी मात्र 23 साल थी।
बताया जा रहा है कि मृतक महिला का एक चार साल का बेटा भी है। जिसके सिर से अब मां का साया उठ गया है। चार साल के इस बच्चे का रो रो कर बुरा हाल है। मासूम अपनी मां को ढूंढ रहा है, लेकिन उसे क्या पता कि उसकी मां अब उसे कभी नहीं मिलेगी। महिला ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी शिमला के उपमंडल रामपुर के झाकड़ी पुलिस थाना में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को जैसे ही महिला की मौत की खबर मिली तो मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल में भेज दिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की मेजर राधिका नंदी घोष टैंक का नेतृत्व करने वाली इकलौती महिला सैनिक बनीं
आत्महत्या करने वाली महिला की पहचान 23 वर्षीय मनीषा पत्नी अमित कुमार गांव कोछड़ी डाकघर ज्यूरी तहसील रामपुर बुशहर जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने बीती रात को करीब 9 बजे अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने ऐसा क्यों किया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
बताया जा रहा है कि महिला का विवाह अमित कुमार से करीब पांच साल पहले हुआ था। महिला का एक चार साल का बेटा भी है। वहीं मृतक महिला के पिता गोकुल राम निवासी रतनपुर डाकघर झाकड़ी निवासी ने पुलिस थाना झाकड़ी में बेटी के पति अपने दामाद के खिलाफ बेटी के साथ मारपीट करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को महिला के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिसके चलते महिला द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।