#अपराध

June 20, 2025

हिमाचल: पिकअप जीप में नशा सप्लाई करने निकले थे दो युवक, बड़ी खेप के साथ धरे

युवकों के चेहरे पर छाई घबराहट ने खोल दिया नशे की सप्लाई का राज

शेयर करें:

Mandi Charas News

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार लगातर बढ़ रहा है। आए दिन पुलिस नशा तस्करों को पकड़ रही है। बावजूद इसके हिमाचल में नशे का कारोबार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में अब हिमाचल के मंडी जिला में पुलिस दो लोगों से चरस की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

दरअसल मंडी जिला में पुलिस की विशेष जांच इकाई एसआईयू टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो पिकअप जीप से बड़ी मात्रा में चरस बरामद की है। पुलिस थाना सरकाघाट की टीम ने ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार नेरचौक ऊना सुपर हाइवे पर अपर भांबला में की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नशे की खेप को कब्जे में ले लिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में वाहनों को बिना रोके कट रहे चालान, फास्टैग से हो रही पकड़- सरकार ने 3 महीने में कमाए करोड़ों

आधा किलो से अधिक मिली चरस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सरकाघाट और हटली की संयुक्त एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नेरचौक-ऊना सुपर हाईवे पर अपर भांबला के पास नाकाबंदी की थी। जांच के दौरान जब एक बोलेरो पिकअप एचपी 87.2010 को रोका गया, तो उसमें सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाशी ली, जिसमें से 509 ग्राम चरस बरामद हुई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश का कहर शुरू: कई जगह लैंडस्लाइड, स्कूल में भरा पानी- ऑरेंज अलर्ट पर कई जिले

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दौलत राम और पवन कुमार के रूप में हुई है, जो मंडी जिले के थुनाग तहसील के रुमहणी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पिकअप जीप को भी जब्त कर लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें : रूस की मुक्केबाज़ से भिड़ेगी हिमाचल की विनाक्षी, इंटरनेशनल प्रो-बॉक्सिंग में दम दिखाएंगे कई खिलाड़ी

नशे के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता

प्रदेश में लगातार सामने आ रहे नशा तस्करी के मामले गंभीर सामाजिक चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति न केवल उनके भविष्य को अंधकारमय बना रही है, बल्कि इससे पूरे समाज की नींव हिलती नजर आ रही है। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और नशे के सौदागरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के डिप्टी CM और विधायक को खुलेआम धमकी- FIR दर्ज, माहौल हुआ तनावपूर्ण

पुलिस की आम जनता से अपील

उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हर वर्ग को नशे के खिलाफ जागरूक होना होगा और पुलिस को सहयोग देना होगा, तभी इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर आपको कहीं भी कोई व्यक्ति नशा करता या नशा बेचता हुआ दिखे तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख