#खेल

June 20, 2025

रूस की मुक्केबाज़ से भिड़ेगी हिमाचल की विनाक्षी, इंटरनेशनल प्रो-बॉक्सिंग में दम दिखाएंगे कई खिलाड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री की स्मृति में इंटरनेशनल प्रो-बॉक्सिंग

शेयर करें:

vinakshi thakur boxer

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती का आयोजन 23 जून को रिज मैदान पर होना है। 23 जून की पूर्व संध्या यानि 22 जून को रिज मैदान पर इंटरनैशनल प्रो-बॉक्सिंग का आयोजन होगा। इस मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की महिला बॉक्सर विनाक्षी ठाकुर भी हिस्सा लेंगी। बता दें कि विनाक्षी रोहड़ू की रहने वाली हैं।

पहली बार इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा

विनाक्षी बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट रहीं हैं। रिज मैदान पर होने वाली इंटरनैशनल प्रो-बॉक्सिंग में विनाक्षी का मुकाबला रूस की महिला से होगा। गौर करने वाली बात है कि ये पहली बार है जब विनाक्षी इंटरनैशनल प्रो-बॉक्सिंग में भाग लेंगी। विनाक्षी के अलावा हिमाचल प्रदेश के ही रहने वाले ऑलिम्पियन आशीष चौधरी भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इंटरनैशनल प्रो-बॉक्सिंग में रूस और उज्बेकिस्तान के बॉक्सर हिस्सा लेने वाले हैं।  इस दौरान 5 स्पर्धाएं होने वाली हैं। ये सारी जानकारी हिमाचल प्रोफैशनल बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव यदुपति ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के डिप्टी CM और विधायक को खुलेआम धमकी- FIR दर्ज, माहौल हुआ तनावपूर्ण

नाटी किंग कुलदीप शर्मा देंगे प्रस्तुति

महासचिव यदुपति ठाकुर ने बताया है कि प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। नाटी किंग कुलदीप शर्मा भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की याद में ऑर्गेनाइजेशन युवाओं को खेल से जोड़े रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ये आयोजन 'नशा छोड़ो व खेल खेलो' की थीम के साथ किया जा रहा है और आने वाले समय में प्रदेश व जिला स्तर पर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे और मैराथन भी आयोजित की जाएंगी।

 

यह भी पढ़ें : श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : इन श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगी अनुमति, यहां जानें नए नियम

प्रदेश के बड़े चेहरे बनेंगे हिस्सा

ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश, देश और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर भाग लेने वाले हैं। बता दें इस प्रतियोगिता का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शिरकत करने वाले है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री विक्रमादित्य सिंह और विधायक हरीश जनारथा भी अपनी हाजिरी देंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख