#अपराध

December 7, 2025

हिमाचल: छोटी उम्र में बड़ा काम... किराये के कमरे से लाखों का चिट्टा बरामद, 3 युवक अरेस्ट

युवकों ने किराये के कमरे को बना रखा था नशे का अड्डा

शेयर करें:

Kullu chitta News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशे का जाल इस क्रद फैल चुका है, कि यहां के छोटी उम्र के युवा ना सिर्फ नशे के इस दलदल में धंस रहे हैं, बल्कि उन्होंने अब इसे कमाई का साधन भी बना लिया है। पुलिस हर दिन इस तरह के युवाओं को नशे के साथ गिरफ्तार कर रही है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला हिमाचल के कुल्लू जिला से सामने आया है। जिसने लोगों की चिंता को ओर भी बढ़ा दिया है।

छोटी उम्र के युवा चिट्टे संग धरे

दरअसल कुल्लू जिला में पुलिस ने तीन युवकों को लाखों के चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। तीन युवकों में से एक युवक ने किराये पर कमरा ले रखा था और यहीं से चिट्टे का कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन युवकों के किराये के कमरे में दबिश दी और लाखों का चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 22 से 28 साल के बीच है।

यह भी पढ़ें : CM के दौरे से पहले मंडी की सड़कों पर लीपापोती- मिट्टी और बजरी डाल किया जुगाड़

लाखों का चिट्टा बरामद

पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि अप्पर बदाह स्थित एक रिहायशी भवन की दूसरी मंजिल पर नशे से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत इलाके में दबिश दी। जिस कमरे की तलाशी ली गई, वहां एक युवक किरायेदार के रूप में रह रहा था, जबकि दो अन्य युवक भी उसके साथ मौजूद थे। पुलिस को आरोपियों के पास से 23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसकी कीमत एक लाख से भी अधिक हो सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवाओं को चढ़ा विदेशी सिगरेट का चस्का- पकड़े गए कई पैकेट, मिली ऐसी सजा

22 और 28 साल के आरोपी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरे में मौजूद तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय योग राज पुत्र भगत सिंह निवासी खड़ाहन, डाकघर हुरला, भुन्तर के रूप में हुई है। इस युवक ने ही यह कमरा किराये पर लिया था। दूसरा आरोपी 22 वर्षीय सन्नी दयोल पुत्र बेली राम निवासी परवाड़ी डाकघर तुंग, बंजार और 24 वर्षीय तुषार पुत्र स्व अजय कुमार निवासी शाड़ावाईं डाकघर भुन्तर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : IGMC के डॉक्टरों का कमाल : मरीज को दिया नया जीवन, लीवर-किडनी से निकाला 3KG का ट्यूमर

नेटवर्क की कड़ियों तक पहुंचने की कोशिश

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कुल्लू में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशीला पदार्थ उन्हें कहां से मिल रहा था और कितना बड़ा नेटवर्क इसमें शामिल है। एसपी कुल्लू मदन कौशल ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे की सप्लाई चेन को खत्म करने के लिए गहन जांच की जा रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : मंडी पहुंचे मंत्री जगत नेगी: बोले- मैं जयराम को आइना दिखाता हूं, वे तिलमिला जाते हैं..

हिमाचल में बढ़ रहा चिट्टे का कारोबार

इस मामले ने एक बार फिर हिमाचल में बढ़ रहे चिट्टा कारोबार की गंभीरता उजागर कर दी है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि बीते कुछ वर्षों में नशे का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है और कम उम्र के युवक तस्करी और सप्लाई चेन का हिस्सा बनते जा रहे हैं, जो समाज के लिए एक बड़ा खतरा है। कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और ऊना जैसे जिले चिट्टा नेटवर्क की नई मंडियों के रूप में उभर रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख