#अपराध
July 22, 2025
हिमाचल: किशोरी के साथ होटल में दो युवकों ने की नीच हरकत, एक आरोपी 18 से भी कम
होटल में नीचता करने के बाद बाजार में छोड़ कर हुए थे फरार
शेयर करें:

पालमपुर (कांगड़ा)। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में आए दिल महिलाओं और युवतियों की अस्मत को लूटा जा रहा है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला अब हिमाचल के कांगड़ा जिला से सामने आया है। बड़ी बात यह है कि यहां एक 18 साल से भी कम उम्र की लड़की के साथ होटल में ले जाकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया है। आरोपियों में भी एक युवक की उम्र 18 साल से कम है।
दरअसल जिला कांगड़ा के पालमपुर क्षेत्र में एक अत्यंत गंभीर व चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां एक 18 साल से कम उम्र की लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। घटना में दो युवक संलिप्त पाए गए हैं, जिनमें से एक आरापी भी 18 साल से कम उम्र का है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 18 साल से कम उम्र के आरोपी को न्यायालय ऊना जुवेनाइल कोर्ट भेजा गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता की कमी को बनाया ताकत- बेटी ने JRF क्वालिफाई कर बढ़ाया मां का मान
मामले की जानकारी तब सामने आई जब एक स्थानीय महिला ने थाना पालमपुर में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर लड़की की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन लड़की अपने आप ही घर लौट आई। जब परिजनों ने बेटी से इस बारे में पूछा तो उसकी बात सुन कर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : फलों-सब्जियों की गाड़ी में चंडीगढ़ पहुंचाया जा रहा था नशा, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा तस्कर
पीड़िता के अनुसार दो युवक उसे बहला-फुसलाकर पालमपुर के एक होटल में ले गए, जहां उसके साथ कथित रूप से शारीरिक शोषण किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवकों ने उसे पालमपुर में ही छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए। पीड़िता द्वारा पूरी घटना अपने माता.पिता को बताई गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि एक आरोपी नाबालिग है। उसे किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत ऊना स्थित जुवेनाइल कोर्ट भेजा गया है, जबकि बालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें : बिजली महादेव रोपवे मामला: MLA सुंदर ठाकुर ने पेश किए कई सबूत, विरोधियों को बताया 'दोगला'
डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में एक नाबालिग सहित दो युवक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बालिग आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। होटल में घटित घटनाक्रमए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।
इस घटना ने पालमपुर क्षेत्र में लोगों को झकझोर कर रख दिया है। अभिभावकों और स्थानीय निवासियों में गहरी चिंता व्याप्त है कि किस प्रकार से किशोर.किशोरियों को शिकार बनाया जा रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त रोक लगाने और दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, AIIMS परीक्षा में देशभर में पाई 24वीं रैंक
यह मामला केवल एक अपराध नहीं, बल्कि समाज के सामने एक चेतावनी है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब और सतर्कता की आवश्यकता है। कानून व्यवस्था की सजगता और परिजनों की तत्परता से यह मामला उजागर हो सका, लेकिन यह सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है कि ऐसे अपराध दोबारा न हो। पुलिस की जांच जारी है और उम्मीद की जा रही है कि पीड़िता को जल्द न्याय मिलेगा।