#उपलब्धि

July 20, 2025

हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, AIIMS परीक्षा में देशभर में पाई 24वीं रैंक

खुशी चौहान ने एम्स परीक्षा में चमकाया हिमाचल का नाम

शेयर करें:

Khushi AIIMS Exa, Top

नाहन। हिमाचल प्रदेश की बेटियां अब केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन कर रही हैं। इसी कड़ी में सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र की एक और होनहार बेटी ने अपने सपनों को सच करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। शिलाई की इस बेटी खुशी चौहान ने मेडिकल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर उदाहरण पेश किया है।

देश भर में पाया 24वां रैंक

शिलाई के छोटे सी ग्राम पंचायत बांदली.ढाड़स की रहने वाली खुशी चौहान ने एम्स एग्जाम 2025 में देशभर में 24वीं रैंक प्राप्त कर प्रदेश की मेधावी बेटियों की सूची में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया है। यही नहीं आईजीएमसी शिमला में भी उन्होंने 12वीं रैंक हासिल की, जिससे उनकी योग्यता और परिश्रम का प्रभावशाली प्रमाण मिलता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 9 जिले अलर्ट पर : अति भारी बारिश की चेतावनी- लगातार इतने दिन बरसेंगे मेघ

खुशी का शैक्षणिक सफर भी प्रेरणादायक

खुशी HYSCC शिलाई के पूर्व मुख्य सलाहकार रमेश चौहान की बेटी हैं। उनका शैक्षणिक सफर भी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन गया है। वर्ष 2018 में बाल भारती पब्लिक स्कूल शिलाई से 10वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 2021 में पीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिलाई से मेडिकल स्ट्रीम में 12वीं उत्तीर्ण की। वर्ष 2024 में उन्होंने माता पद्मावती मेडिकल कॉलेज नाहन से नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करते हुए पूरे राज्य में 8वीं रैंक प्राप्त की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 2 सगे भाइयों ने एक ही दुल्हन संग लिए सात फेरे, तीनों की रजामंदी से हुआ जोड़ीदार विवाह

लक्ष्य को सीढ़ी मान आगे बढ़ती रही खुशी

खुशी चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल को देते हुए कहा कि हर मुश्किल को मैंने अपने लक्ष्य की सीढ़ी माना। आत्मविश्वास और अनुशासन मेरे सबसे बड़े हथियार रहे। खुशी चौहान ने आज की युवा पीढ़ी से अपील की है कि अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें, आत्मविश्वास और अनुशासन से आगे बढ़ते रहें, सफलता खुद आपके पास दौड़ती चली आएगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बन रही शराब की तस्करी : लोहे के पाइप में छिपाकर पहुंचाई लखनऊ, 1 करोड़ है कीमत

खुशी चौहान को मिल रही बधाई

प्रदेशभर से राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं ने खुशी को बधाई दी है और कहा है कि उनकी यह सफलता न केवल शिलाई क्षेत्र, बल्कि पूरे हिमाचल की बेटियों के लिए एक प्रेरक उदाहरण है। आज प्रदेश की अनेक बेटियां, सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ निश्चय और मेहनत के बल पर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में नए कीर्तिमान रच रही हैं। खुशी चौहान की यह उपलब्धि इस बात का सशक्त प्रमाण है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं। 

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख