राजनीति

#विविध

July 22, 2025

हिमाचल : पिता की कमी को बनाया ताकत- बेटी ने JRF क्वालिफाई कर बढ़ाया मां का मान

नित्थर की ढमाह पंचायत की होनहार बेटी बनी युवाओं के लिए मिसाल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

RITU JRF CLEARED

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले के दुर्गम और शांत पहाड़ी क्षेत्र निथर स्थित ढमाह गांव से एक प्रेरणादायक खबर आई है। यहां की होनहार बेटी रितु ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) उत्तीर्ण कर पूरे गांव का मान बढ़ाया है। 

एजुकेशन में क्लियर किया JRF

बता दें कि रितु ने एजुकेशन विषय में ये कठिन परीक्षा पास की है। इस समय वे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से M. eD की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने रसायन विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसके बाद एजुकेशन में उनकी रुचि बनी और अब उन्होंने इसमें जेआरएफ क्लियर कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें : बिजली महादेव रोपवे मामला: MLA सुंदर ठाकुर ने पेश किए कई सबूत, विरोधियों को बताया 'दोगला'

पिता के बिना सफर, मगर हौसला अडिग रहा

रितु के पिता शीशी राम अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके बिना यह संघर्ष और कठिन हो सकता था, लेकिन रितु ने कभी हार नहीं मानी। अपनी पढ़ाई और संकल्प के बलबूते पर उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस सफलता से उनके परिवार, रिश्तेदार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : भांजे ने बताया- उफनती नदी में नहाने जा रहे मामा, पुलिस को नदी किनारे मिली लोई और चप्पल

गांव के लिए गौरव की बात

ढमाह जैसे सीमांत क्षेत्र से किसी युवती का JRF में सफल होना, न केवल शैक्षणिक उपलब्धि है बल्कि यह सामाजिक बदलाव का प्रतीक भी बनता है। रितु की सफलता उन बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों में भी बड़ा सपना देखने का साहस रखती हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : फलों-सब्जियों की गाड़ी में चंडीगढ़ पहुंचाया जा रहा था नशा, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा तस्कर

घरवालों की मेहनत और आशीर्वाद

रितु की इस सफलता के पीछे उसकी मां का संबल, गुरुओं का मार्गदर्शन और खुद रितु की अथक मेहनत रही। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी रितु को शुभकामनाएं दी हैं। 

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख