#अपराध
February 13, 2025
हिमाचल: कार में चिट्टे की बड़ी खेप लेकर निकला था शख्स, पुलिस से नहीं बच पाया
नूरपुर पुलिस ने कंडवाल में कार सवार से बरामद किया 109.52 ग्राम चिट्टा
शेयर करें:

कांगड़ा/चंबा। हिमाचल प्रदेश में नशे के कारोबार में बेतहाशा वृद्धि हुई है। हर दिन प्रदश में नशे के सौदागर पकड़े जा रहे हैं। अब तो नशे की मात्रा भी बढ़ने लगी है। जहां पहले 2, 5 और 10 ग्राम चिट्टा मिलता था, वहीं अब इस चिट्टे की मात्रा काफी बढ़ने लगी है। इसी तरह की एक चिट्टे की बड़ी खेप कांगड़ा जिला में पुलिस ने पकड़ी है। आरोपी के पास लाखों का चिट्टा बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला के पुलिस जिला नूरपुर में पुलिस ने एक कार से 109.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। नूरपुर पुलिस को यह सफलता कंडवाल में नाकाबंदी के दौरान मिली। पुलिस ने नशे की इस खेप को कब्जे में लेकर कार सवार युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पैसा डबल कराने का झांसा देकर 170 करोड़ लूटे, ED ने सील किए 30 बैंक खाते
पुलिस ने दो आरोपियों को 16 अक्तूबर को पकड़ा था। दोनों ही आरोपी कांगड़ा जिला के फतेहपुर के रहने वाले थे। पुलिस जांच में सामने आया कि इस मामले में कई अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और 13 फरवरी को पुलिस ने अमृतसर के मजीठा तहसील के रहने वाले जज सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सोशल मीडिया पर दोस्ती महिला को पड़ी भारी, कई बार की नीचता -अब छोड़ दी
बताया जा रहा है कि जज सिंह एक खतरनाक अपराधी है, जिस पर पहले से ही नशीले पदार्थों से जुड़े 5 अलग-अलग मामले दर्ज हैं। 2014 से 2021 के बीच जज सिंह पर काठू नंगल और मक्कुबुलपुरा थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। वर्तमान मामले में सभी तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसी तरह से चंबा जिला में पुलिस ने तुनुहट्टी चेक पोस्ट पर पंजाब रोडवेज की बस से एक युवक को 8ण्62 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंबा जिले के चुराह निवासी मोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तुनुहट्टी चेक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान पठानकोट से डलहौजी जा रही पंजाब रोडवेज की बस को रोका और उसमें बैठे यात्रियों की तलाशी ली।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: शातिर ने वायरल की महिला की ...... तस्वीरें, जेठ के नाम से बनाई थी आईडी
इसी बीच बस में बैठे आरोपी युवक ने चिट्टे की पुड़िया को अपनी सीट के नीचे छिपाने का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने देख लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ चुवाड़ी पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।