#अपराध

February 1, 2025

हिमाचल: घर लौटी मां को आंगन में दहकता मिला बेटा, पेट्रोल छिड़क लगाई थी....

समारोह से लौटते ही शख्स ने खुद पर छिड़का पेट्रोल और लगा ली तिली

शेयर करें:

Himachal Kangra Crime News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने रिश्तेदारी में चल रहे समारोह से वापस लौटते ही खौफनाक कदम उठा लिया। व्यक्ति ने खुद पर तेल छिड़क कर अपने आप को आग लगा ली। जिससे व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। लोगों ने किसी तरह से व्यक्ति की आग बुझाई।

कांगड़ा जिला का मामला

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कांगड़ा जिला के बड़ोह पुलिस चौकी के तहत सुन्नी गांव से सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति इस खौफनाक घटना को उस समय अंजाम दिया, जब घर में कोई नहीं था। हालांकि व्यक्ति का एक दिन अस्पताल में उपचार भी चला, लेकिन व्यक्ति अपने घावांे का ताव ना सह सका और उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पर्यटन नगरी में रास्ते में पड़ी मिली युवती की देह, नोचा हुआ है चेहरा

समारोह से लौटते ही लगा ली आग

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि गत दिन 41 वर्षीय हंसराज निवासी सुन्नी अपने किसी पारिवारिक रिश्तेदारी में एक समारोह में सम्मिलित होने के लिए गया था। शाम को वह समारोह से वापस अपने घर लौटा। जिस समय वह घर पहुंचा उसकी मां बावड़ी से पानी लेने के लिए गई थी।

बेटे को आंगन में जलता देख उड़ गए होश

बताया जा रहा है कि जैसे ही शख्स की मां बावड़ी से पानी लेकर वापस लौटी तो उसने आंगन में बेटे को जलता हुआ पाया। जिसे देख कर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े और हंसराज की आग को बुझाया। मां ने बताया कि हंसराज ने पेट्रोल छिड़क कर अपने आप को आग लगा ली थी।

यह भी पढ़ें : HRTC बस में सवारी बन बैठी थी महिला नशा तस्कर, साथी समेत हुई गिरफ्तार

अस्पताल में तोड़ा दम

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक हंसराज 60 फीसदी जल गया था। हंसराज को तुरंत ही उपचार के लिए डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। जहां उसने आज शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि हंसराज ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दर्जी कर रहा मरीजों का इलाज, बच्चे को लगाया गलत इंजेक्शन और...

पुलिस कर रही मामले की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने टांडा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वही आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख