#अपराध

August 24, 2025

हिमाचल: बाइक पर नशे की बड़ी खेप लेकर आ रहे थे महिला सहित 20 वर्षीय युवक, पुलिस ने धरे

जवाली से खरीद कर लाए थे नशे की बड़ी खेप, आगे करनी थी सप्लाई

शेयर करें:

kangra drug News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में नशा तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में कांगड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक और एक महिला को चिट्टा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत छोटा हरिद्वार के पास की गई, जहां पुलिस ने नाका लगाकर एक बाइक को रोका और तलाशी ली।


बाइक की सीट के नीचे एक डिब्बी में छुपाकर रखी गई हेरोइन जब्त की गई, जिसका वजन 23.81 ग्राम पाया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आदित्य (20 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर-5 गांव व डाकघर तरसूह तहसील व जिला कांगड़ा तथा मीरा (30 वर्ष) पत्नी विजय सिंह निवासी गांव सुधाल डाकघर ज्वाली तहसील नूरपुर  जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: खड्ड ने बदला रुख- जलमग्न हुआ इंदौरा, वाहन बहे; घरों में 5 फीट भरा पानी-तैरने लगा सामान

ज्वाली से ला रहे थे नशे की खेप

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ज्वाली क्षेत्र से एक युवक और एक महिला बाइक पर चिट्टा लेकर कांगड़ा की ओर आ रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस टीम ने छोटा हरिद्वार क्षेत्र में जाल बिछाया और उन्हें धर दबोचा। आरोपियों ने बाइक की सीट के नीचे चिट्टे को छिपाया था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह चिट्टा वे ज्वाली से ला रहे थे और संभवतः आगे बेचने की फिराक में थे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 5 साल के बच्चे को बोलेरो ने मारी टक्कर, दूर जाकर गिरा; परिवार ने खो दिया मासूम बेटा

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी चिंता का विषय

इस मामले में खास बात यह है कि नशा तस्करी जैसे घिनौने अपराध में अब महिलाएं भी सक्रिय रूप से शामिल हो रही हैं। प्रशासन और समाज के लिए यह एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। महिलाओं की भागीदारी से कानून की आंख में धूल झोंकने और शक की गुंजाइश को कम करने की रणनीति सामने आ रही है, जिससे तस्करी को अंजाम देना आसान हो जाता है। सामाजिक विशेषज्ञों का मानना है कि नशा तस्करी में महिलाओं की संलिप्तता बढ़ने के पीछे आर्थिक मजबूरी, सामाजिक शोषण और गिरोहों का दबाव हो सकता है, लेकिन यह प्रवृत्ति समाज में एक खतरनाक संकेत दे रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: तेज रफ्तार में था बाइक सवार, सामने से आ रहे ट्रक से टकराया; दूर जाकर गिरा युवक

कानूनी कार्रवाई जारी

फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन.कौन लोग शामिल हैं और इसका जाल कितना फैला हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के 10 जिलों में अगले 6 घंटे होगी भयंकर बारिश, बरशौणा नाला में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें अपने आस.पास नशे से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। नशे के खिलाफ इस लड़ाई में समाज की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख