राजनीति

#अपराध

October 17, 2025

हिमाचल: पत्नी ने गटकी कीटनाशक, तबीयत बिगड़ता देख पति ने भी पी ली; एक की थमी सांसें

पहले पत्नी और उसके बाद पति ने निगला कीटनाशक

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

kangra husband wife News

कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पति पत्नी ने एक साथ जहर गटक लिया है। जहर पीने से पत्नी की मौत हो गई है, जबकि पति अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हालांकि परिजनों ने इस घटना को गलती बताया है। उनका कहना है कि पति पत्नी ने खांसी की दवाई समझ कर कीटनाशक पी लिया था।

पति पत्नी ने निगला कीटनाशक

यह मामला कांगड़ा जिला के उपमंडल बैजनाथ के  टिक्करी डूहकी गांव में गुरुवार देर शाम का बताया जा रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। हर किसी की जुवां पर एक ही बात है कि आखिर पति पत्नी एक साथ कैसे खांसी की दवाई समझ कर कीटनाशक पी सकते हैं। लोगों ने इस घटना के पीछे किसी अन्य कारण की आशंका जताई है। वहीं इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 10kg गांजा लाया था मुसम्मी कुमार सोनू: किसी ने चुगली कर दी- हुआ अरेस्ट

खांसी की दवाई समझकर पी लिया ज़हर

प्राप्त जानकारी के अनुसार टिक्करी डूहकी निवासी 32 वर्षीय प्रियंका ने घर पर रखी घास में छिड़काव के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कीटनाशक दवा को खांसी की दवाई समझकर पी लिया। प्रियंका की तबीयत बिगड़ती देख उसके पति गुरमुख सिंह ने भी वही दवा पी ली। घटनास्थल पर मौजूद परिजनों के अनुसार यह सब कुछ बेहद अचानक हुआ और दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल की बेटी अलीशा बनी देश की पहली महिला पायलट, FIA वर्ल्ड चैंपियनशिप में लहराया तिरंगा

इलाज के दौरान प्रियंका की मौत

हालत बिगड़ने पर प्रियंका को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद प्रियंका की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। वहीं, पति गुरमुख सिंह को पालमपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जांच के घेरे में हादसे के कारण

घटना के बाद बैजनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। थाना प्रभारी यदेश ठाकुर ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जहरीली दवा गलती से पी गई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें लापरवाही, आत्महत्या की आशंका या कोई और संदेहास्पद एंगल भी शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छात्रा को मोबाइल पर दिखाई गं*दी वीडियो, की नीच हरकतें

ग्रामीणों में शोक की लहर

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्रियंका एक सरल स्वभाव की महिला थीं और परिवार में दो छोटे बच्चे भी हैं। उनके निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी खतरनाक दवाओं को खुले में रखने पर रोक लगाई जाए और लोगों को जागरूक किया जाए ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

पुलिस कर रही है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

पुलिस ने प्रियंका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी। उधर, गुरमुख सिंह के बयान को भी पुलिस बेहद अहम मान रही है, लेकिन फिलहाल उसकी स्थिति बयान देने लायक नहीं है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख