हमीरपुर। पति पत्नी में झगड़े आम बात है। लेकिन कई बार यह झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि एक दूसरे पर तेजधार हथियारों का इस्तेमाल होने लगता है। ऐसा ही कुछ हिमाचल के हमीरपुर जिला में हुआ है। यहां पति पत्नी में शुरू हुआ मामूली झगड़े ने बड़े हमले का रूप् ले लिया। पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसके शरीर पर गहरे घाव कर दिए। पति पत्नी का आपस में यह तीसरा विवाह था।
हमीरपुर के बड़सर में पति ने पत्नी पर चलाई कुल्हाड़ी
मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिला के बड़सर में एक पति पत्नी काम पर गए थे। काम के दौरान ही दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कुसुम ने पति के बाद खोया इकलौता बेटा, 24 वर्षीय युवक को कार ने उड़ाया
झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने हाथ में पकड़ी कुल्हाड़ी से पत्नी की पीठ पर वार कर दिया। जिससे पत्नी गंभीर रूप् से घायल हो गई। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पत्नी की पीठ पर किया कुल्हाड़ी से वार
बताया जा रहा है कि पति बांकू राम और पत्नी प्रोमिला देवी ने आपस में तीसरा विवाह किया है। वह जौड़े अंब के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पति-पत्नी दोनों ही दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। महिला ने अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: Govt Job का लालच पड़ा भारी, शातिर ने दो भाईयों से ठगे लाखों रुपए
काम पर गए पति पत्नी में हुआ था झगड़ा
पुलिस के अनुसार पति पत्नी दोनों ही बड़सर में दिहाड़ी मजूदरी का कार्य करने के लिए गए थे, वहीं पर उन दोनों का आपस में झगड़ा शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस पर चढ़ा ‘रील’ बनाने का बुखार, यूजर ने मांगी कार्रवाई
बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में पति ने हाथ में पकड़ी कुल्हाड़ी से ही पत्नी पर हमला कर दिया और उसकी पीठ पर वार कर दिया। घायल अवस्था में महिला को बड़सर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उपचार के बाद महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। महिला के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।