#अपराध

February 21, 2026

हिमाचल में युवक की बेरहमी से ह*त्या, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की उठाई थी आवाज

घर लौट रहे युवक पर रास्ते में किया हमलाए मौके पर त्यागे प्राण

शेयर करें:

chamba Murdur News

चंबा। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिले चंबा में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यहां कुछ लोगों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी है। युवक ट्रक चालक था और बीती रात का अपना ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर पैदल घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

जमीनी विवाद में युवक की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार इस हत्या के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया और आरोपियों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना का पता चलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की धरती से जेपी नड्डा ने देश को दी बड़ी सौगात, लॉन्च की स्वदेशी "टीडी" वैक्सीन; जानें इसके फायदे

घर लौट रहे युवक को मौत के घाट उतारा

घटना चंबा जिला के चमीणू क्षेत्र की है। मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक चालक था। परिजनों के अनुसार बीते रोज शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे वह अपना वाहन खड़ा कर घर लौट रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात की खबर मिलते ही गांव में अफरा.तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कार में जा रहा था शिक्षक, अचानक सड़क से 50 फीट नीचे खाई में जा गिरी, उड़े परखच्चे

सड़क विवाद बना हत्या की वजह

परिवार का आरोप है कि यह हत्या गांव में प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिए थे, जबकि उसी जमीन से गांव के लिए सड़क निकाली जानी थी। इसी मामले को लेकर विवाद लंबे समय से चला आ रहा था। परिवार ने पांच लोगों पर हत्या का शक जाहिर किया है।

आरटीआई से खुलासा, फिर बढ़ी रंजिश

मृतक के पिता प्रकाश चंद और पत्नी अंजू देवी ने बताया कि सोनू कुमार ने सूचना के अधिकार आरटीआई के तहत इस जमीन से संबंधित जानकारी हासिल की थी। दस्तावेजों में कथित रूप से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की बात सामने आई थी। इसके बाद से ही रंजिश गहराती गई। परिवार का दावा है कि सोनू को कई बार धमकियां दी गईं और पहले भी उसके साथ मारपीट की घटनाएं हुई थीं। मामला एसडीएम कोर्ट तक पहुंच चुका था, लेकिन तनाव कम नहीं हुआ।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सामान ढुलाई कर रहा ट्रक खाई में समाया, चालक ने मौके पर तोड़ा दम- सदमे में परिवार

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू की बड़ी पहल- गरीब बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, हर महीने देगी इतने पैसे

तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य दो संदिग्धों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। इस निर्मम हत्या के बाद गांव में आक्रोश और शोक का माहौल है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जता रहे हैं। पहाड़ों की शांत फिजा में हुई इस हिंसक वारदात ने एक बार फिर जमीन और सड़क विवादों से उपजते तनाव की भयावह तस्वीर सामने ला दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख