#अपराध

June 28, 2025

हिमाचल के बिजनेसमेन से 5.69 करोड़ की ठगी, अखबार में ऐड देख किया था संपर्क

चेन्नई की कम्पनी पर एफआईआर दर्ज

शेयर करें:

himachal news

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। यह ठगी प्रदेश के प्रतिष्ठित कारोबारी रहे दिवंगत अनिल कुमार डोगरा के साथ हुई थी, जिनकी ऊना में 'एडी वाइन्स' नाम से एक प्रसिद्ध व्यवसाय था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब उनके बेटे उदय डोगरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। ऊना पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए IPC की धारा 420 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

कैसे हुई ठगी की शुरुआत?

उदय डोगरा के अनुसार, वर्ष 2015 में उनके पिता ने एक अखबार में चेन्नई स्थित "क्लाको ग्रुप" का विज्ञापन देखा, जिसमें कम ब्याज दर पर बड़े लोन उपलब्ध करवाने की बात कही गई थी।

यह भी पढ़ें : ED रेड के बाद ADC सरीन का बड़ा बयान: 'मैं अमीर घर से हूं' बदनाम करने की रची साजिश

इस पर भरोसा करते हुए अनिल डोगरा ने कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क साधा और बाद में चेन्नई जाकर मुलाकात भी की। कंपनी के अधिकारियों ने भरोसे में लेने के लिए नकली दस्तावेज और डिमांड ड्राफ्ट दिखाए। फिर अलग-अलग किस्तों में RTGS के माध्यम से 5.69 करोड़ रुपये की रकम वसूल ली गई।

फर्जीवाड़े का जाल और विदेश यात्रा

उदय डोगरा ने पुलिस को यह भी बताया कि उनके पिता को कंपनी की तरफ से सिंगापुर भेजा गया, जहां एक नकली बैंक विज़िट करवाई गई। नकली दस्तावेजों के ज़रिए उनके पिता को यह भरोसा दिलाया गया कि लोन प्रोसेस हो चुका है और बस कैश देने की देरी है।

 

यह भी पढ़ें : दिल्ली के चालक की हिमाचल में गई जा*न, पर्यटकों को लेकर आया था; सदमें में परिवार

 

लेकिन जब अनिल डोगरा ने कैश देने से इनकार किया तो चेन्नई और तिरुचिरापल्ली में तय हुई डील्स रद्द कर दी गईं और आरोपी पक्ष ने सारे संपर्क बंद कर दिए।

इन पर हुई शिकायत

शिकायत में उदय डोगरा ने कंपनी के निदेशकों शिरन मैथर, शीला, रेजिना उर्फ दिव्या जॉर्ज समेत कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस को सौंपी गई एफआईआर में 24 मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल्स और ईमेल आईडी जैसी अहम जानकारियां बतौर सबूत दी गई हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चलने-फिरने में असमर्थ उपभोक्ताओं को राहत, अब घर बैठे मिलेगा सस्ता राशन

पुलिस की कार्रवाई

एसपी ऊना ने कहा है कि पुलिस इस करोड़ों की धोखाधड़ी की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी के चेन्नई कार्यालय और उसके प्रतिनिधियों पर नज़र रखी जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख