#यूटिलिटी
May 4, 2026
BREAKING : छात्रों का इंतजार खत्म, HPBOSE आज घोषित करेगा 12वीं का रिजल्ट
शिक्षा बोर्ड एक साथ जारी करेगा 12वीं के सभी स्ट्रीम का रिजल्ट
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणामों को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्लस-टू (12वीं) के नतीजे आज सुबह करीब 11 बजे जारी किए जाएंगे। परिणामों की औपचारिक घोषणा धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय से की जाएगी।
इस बार विज्ञान, वाणिज्य और कला-तीनों संकायों के परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे, जिससे प्रदेशभर के हजारों विद्यार्थियों का लंबे समय से चल रहा इंतजार एक ही दिन खत्म हो जाएगा। परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं पिछले कई दिनों से अपने परिणामों को लेकर उत्सुक थे और अब उनकी धड़कनें तेज हो गई हैं।
यह भी पढ़ें : सोया रहा विक्रमादित्य का विभाग, NH पर बारिश में ही बिछा दी कोलतार; लोगों ने मांगी जांच; देखें VIDEO
बोर्ड प्रशासन के अनुसार, इस बार किसी भी स्ट्रीम के परिणाम अलग-अलग जारी नहीं किए जाएंगे। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के विद्यार्थी एक ही समय पर अपना परिणाम देख सकेंगे, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी बनी रहेगी।
बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी अफवाह या अनधिकृत वेबसाइट पर भरोसा न करें। परिणाम केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर ही उपलब्ध करवाए जाएंगे, जहां छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के इस नर्सिंग संस्थान की 17 प्रशिक्षु नर्सें निकली टीबी संक्रमित; अभिभावकों ने किया हंगामा
प्लस-टू के परिणाम विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इन्हीं अंकों के आधार पर छात्र उच्च शिक्षा, प्रोफेशनल कोर्स या अन्य करियर विकल्पों की ओर कदम बढ़ाते हैं। प्रदेशभर में इस घोषणा के बाद परीक्षा परिणाम को लेकर उत्साह का माहौल है। अब सभी की निगाहें 4 मई सुबह 11 बजे पर टिकी हैं, जब मेहनत का असली परिणाम सामने आएगा।