#अपराध

May 19, 2025

हिमाचल : लिफ्ट देने के बहाने महिला से जंगल में की नीचता, रात डेढ़ बजे युवक के चंगुल से छूट पहुंची थाने

रातभर जंगल में घायल हालत में मदद के लिए पुकारती रही पीड़िता

शेयर करें:

hamirpur rape case

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। भोटा कस्बे के समीप एक 65 वर्षीय महिला के साथ 35 साल के युवक ने सुनसान जंगल में मारपीट कर दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को स्कूटी पर यह कहकर बैठा ले गया कि वह उसे घर छोड़ देगा, लेकिन रास्ते में सुनसान जगह ले जाकर उसने इस हैवानियत को अंजाम दिया।

स्कूटी  सी दी लिफ्ट

पीड़िता रात करीब 10 बजे रिश्तेदारों से लौट रही थी और भोटा बस अड्डे पर गंतव्य तक पहुंचने के लिए टैक्सी तलाश रही थी। तभी आरोपी उसके पास आया और स्कूटी से छोड़ने की बात कहकर उसे साथ ले गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तेज बारिश ने मचाया कहर- तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, जानें मौसम अपडेट

 

रातभर जंगल में चीखती रही महिला


जंगल में ले जाकर उसने महिला को बुरी तरह पीटा और बलात्कार किया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी महिला को वहीं छोड़ भाग गया। रात करीब डेढ़ बजे महिला किसी तरह खुद को संभालते हुए भोटा पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। महिला की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। मामला एसपी भगत सिंह ठाकुर के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को उसी जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू कैबिनेट की बैठक आज: रिटायरमेंट एज बढ़ाने और स्कूल बंद करने पर होगी चर्चा, जानें

 

आरोपी भोटा का ही रहने वाला


पुलिस ने आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन यह बताया गया है कि आरोपी भोटा कस्बे का ही रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है।

 

कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार


एसपी भगत सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज किया और रविवार दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

 

जिले में फैली दहशत, लोगों में गुस्सा


इस शर्मनाक घटना से पूरे हमीरपुर जिले में गुस्सा और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि एक बुजुर्ग महिला के साथ ऐसा बर्ताव हुआ और वह भी ऐसी जगह, जहां सुरक्षा की उम्मीद की जाती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दो महिला TGT की डिग्री निकली फर्जी, शिक्षा विभाग ने किया बर्खास्त

 

सवालों के घेरे में महिला सुरक्षा व्यवस्था


यह वारदात एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है। सुनसान रास्तों और असुरक्षित इलाकों में रात्रि सफर करने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षा इंतजामों की जरूरत महसूस की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख