#अपराध

February 14, 2025

हिमाचल पहुंची हरियाणा पुलिस, SDM की मौजूदगी में खोदी जमीन; जानें क्यों और क्या मिला

लड़की का गर्भपात करवाकर जमीन में दबाया था भ्रूण

शेयर करें:

Haryana Police reach Kangra

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में हरियाणा की पुलिस ने दबिश दी है। यहां पर हरियाणा पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर जमीन भी खोदी, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस की टीम एक भ्रूण की तलाश में आज शुक्रवार को कांगड़ा पहुंची थी। कांगड़ा पुलिस थाना में जाने के बाद हरियाणा पुलिस की टीम ने एसडीएम कांगड़ा की कोर्ट में दस्तक दी।

कांगड़ा पहुंची थी हरियाणा पुलिस

बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस की टीम एक भ्रूण की तलाश में हिमाचल पहुंची थी। हरियाणा पुलिस ने आज कांगड़ा के एसडीएम निशात जसवाल की अदालत में अनुरोध किया कि जमीन में दबाए गए भ्रूण की एसडीएम की मौजूदगी में खुदवाई करवाना चाहते हैं। जिस पर एसडीएम कांगड़ा से अनुमति मिलने के बाद हरियाणा पुलिस की टीम एसडीएम के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी की निशानदेही पर जमीन में खुदवाई करवाई गई। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP अध्यक्ष पद के लिए जारी है खींचतान- शाह से मिले जयराम, हलचल तेज

नाबालिग को भगाने के मामले में कांगड़ा आई थी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार मई 2024 में हिसार जिला में एक एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसमें परिवार ने उनकी नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी युवक हरियाणा का रहने वाला था और एक नाबालिग लड़की को भगा कर 2024 में हिमाचल के कांगड़ा जिला ले आया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मामा के घर गया था युवक, घबराकर पत्नी को किया फोन- सुबह जंगल में मिली देह

लड़की का करवाया था गर्भपात

काफी समय बाद जब युवक वापस हरियाणा लौटा तो हरियाणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह जिस लड़की को भगा कर ले गया था, वह गर्भवती हो गई थी। जिसके चलते उसका गर्भपात करवाया गया और दो से तीन माह के भ्रूण को जमीन में दफन कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर हरियाणा पुलिस कांगड़ा पहुंची और यहां पर आकर उन्होंने एसडीएम की मौजूदगी में जमीन की खुदाई की।

 

यह भी पढ़ें : किसानों की बल्ले बल्ले: सुक्खू सरकार 40 रुपए प्रति किलो खरीदेगी गेहूं, बनाए 34 खरीद केंद्र

खुदाई में मिला कपड़ा

बताया जा रहा है कि जमीन में खुदाई के दौरान हरियाणा पुलिस को कोई भ्रूण तो नहीं मिला, लेकिन जिस कपड़े में भ्रूण दबाया गाय था, वह कपड़ा बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मिट्टी के सैंपल भी कब्जे में लिए हैं। हरियाणा पुलिस उस कपड़े और मिट्टी के सैंपल को अपने साथ हरियाणा ले कई है। जहां कपड़े और मिट्टी की फोरेंसिंक जांच की जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख