#यूटिलिटी

February 14, 2025

किसानों की बल्ले बल्ले: सुक्खू सरकार 40 रुपए प्रति किलो खरीदेगी गेहूं, बनाए 37 खरीद केंद्र

किसानों से गेहूं खरीद कर राशन डिपो में आटा बेचेगी सुक्खू सरकार

शेयर करें:

Himachal Govt buy wheat

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए कार्य कर रही है। इसी के चलते प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने किसानों से 30 रुपए प्रति किलो प्राकृतिक मक्की की खरीद की थी। अब सुक्खू सरकार इसी सीजन में किसानों से 40 रुपए प्रति किलो की दर से प्राकृतिक गेहूं की खरीद करेगी। सरकार ने गेहूं की खरीद के लिए अभी से कवायद शुरू कर दी है।

60 रुपए में बिकेगा गेहूं का आटा

प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों से इस सीजन प्राकृतिक गेहूं की खरीद के लिए 37 खरीद केंद्र भी स्थापित कर दिए हैं। किसान सरकार द्वारा स्थापित किए गए इन खरीद केंद्रों में जाकर अपनी गेहूं को अच्छे दामों में बेच सकेंगे। हालांकि इन खरीद केंद्रों में अप्रैल में गेहूं की नई फसल निकलने के बाद ही खरीद शुरू होगी और दाम भी उसी समय तय किए जाएंगे। लेकिन बताया जा रहा है कि प्राकृतिक गेहूं का आटा 60 रुपए से कम में नहीं मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नया स्कैम! बुजुर्गों की पेंशन में भी हो रही हेराफेरी- कई दस्तावेज संदिग्ध

किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ाना मकसद

सरकार ने जिस तरह से किसानों से मक्की की खरीद कर उसका आटा प्रदेश के सस्ते राशन के डिपो में बेचा था। उसी तर्ज पर सरकार किसानों से गेहूं को खरीद कर उसे राशन डिपो में बेचेगी। प्राकृतिक मक्की के बाद अब गेहूं की खरीद करने का मकसद किसानों को प्राकृतिक खेती की और बढ़ाना है। जिससे किसान अपने खेतों में रासायनों का प्रयोग ना करें और प्राकृतिक खेती का उत्पादन करें।

 

यह भी पढ़ें : अमेरिका से आएगा अवैध प्रवासियों का एक और जत्था, इनमें एक हिमाचली भी

प्रदेश के डेढ़ लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

बता दें कि इस समय हिमाचल में लगभग डेढ़ लाख के करीब किसान प्राकृतिक खेती को अपना चुके हैं। इसके तहत किसान अब प्राकृतिक खेती के अलावा फल और सब्जियां भी उगा रहे हैं। प्राकृतिक खेती में ना तो खाद् और ना ही दवाइयों का प्रयोग किया जाता है। प्राकृतिक खेती में किसान केवल पशुओं के गोबर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे तैयार फसल ना सिर्फ सेहत के लिए लाभदायक होती है, बल्कि अब किसानों को उसके अच्छे दाम भी मिल रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की इस ऐतिहासिक इमारत में सरकारी गाड़ियों की नो एंट्री, आखिर क्यों ?

सीएम सुक्खू ने की थी बजट में घोषणा

सीएम सुक्खू ने अपने बजट घोषणा में प्राकृतिक तौर पर उगाई गई मक्की को 30 रुपए और गेहूं को 40 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदने की बात कही है। सरकार इस बार पहली बार प्राकृतिक रूप से तैयार गेहूं को खरीदेगी और इसके किसानों को अच्छे दाम भी देगी। जिसके लिए सारी योजना तैयार कर ली गई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के राज्यपाल ने 76 विजेताओं को पुलिस अलंकरण से किया सम्मानित

हिमाचल के किस जिला में कितने खरीद केंद्र

बिलासपुर-02
चंबा-05
हमीरपुर- 02
कांगड़ा- 05
कुल्लू-02
मंडी- 06
शिमला- 03
सिरमौर- 03
सोलन-04
ऊना- 02
कुल 34

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख