राजनीति

#अपराध

January 21, 2025

हिमाचल: बीजेपी अध्यक्ष पर आरोप लगाने वाली महिला आई सामने, किये बड़े खुलासे जानें

वीडियो जारी कर बताया क्यों झूठ बोल रही सहेली

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Haryana BJP President

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के कसोल में हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली महिला पहली बार सामने आई है। पीड़ित महिला ने पांच मिनट 36 सेकेंड का वीडियो जारी कर जहां अपनी जान को खतरा बताया है। वहीं सहेली द्वारा आरोपों को नकारने की वजह भी बताई है। 

13 दिसंबर 2024 को दर्ज करवाई थी एफआईआर

दरअसल इस महिला ने 13 दिसंबर 2024 को हिमाचल के कसौली पुलिस थाना में हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। जिसमें उसने कहा था कि 3 जुलाई 2023 को कैसाली के होटल में दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसके फोटो और वीडियो भी बनाए।

पीड़िता ने जारी किया वीडियो

यह मामला मीडिया में भी काफी उठा था। अब पहली बार पीड़ित महिला ने सामने आकर एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती बताई है और जान को भी खतरा बताया है। वीडियो में महिला ने कहा कि उन दोनें पर उस समय हैवानियत सवार थी, उन्होंने अपनी उम्र का भी ख्याल नहीं रखा। पीड़ित महिला ने कहा कि मेरी जान को खतरा है। 

 

यह भी पढ़ें : 2 हजार का लालच देकर पंजाब से हिमाचल लाई युवती, होटल में पिलाई थी बीयर और...

बोली डरा धमका रहे आरोपी

महिला ने बताया कि लोग मुझे ही गलत बता रहे हैं। लेकिन पिछले डेढ़ साल से मुझ पर क्या बीत रही है, यह मैं ही जानती हूं। इन लोगों ने मेरी सहेली को भी डरा धमका कर उसे झूठे बयान देने को मजबूर किया, जबकि घटना के दिन वह उसी कमरे में मौजूद थी। अब यह लोग उसे डरा रहे हैं जिसके चलते वह इस तरह से बयान दे रही है। पीड़िता ने यह भी कहा है कि वह जल्द ही सारे सबूतों के साथ मीडिया के सामने आएगी।

अपनी उम्र का भी नहीं रखा ख्याल

वीडियो में पीड़ित महिला ने कहा कि मैं दिल्ली की रहने वाली हूं और आप सभी से अपना दर्द सांझा करना चाहती हूं। मैं उस घटना के बारे में बताना चाहती हूं, जिसकी याद आते ही मेरा मरने को दिल करता है। मेरे साथ दो लोगों ने 3 जुलाई 2023 की रात को कसौली के होटल में गलत किया। उस समय उन पर हैवानियत सवार थी और उन्होंने अपनी उम्र भी नहीं देखी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के लिए 6 बार खेला नेशनल, अब मोमोज-चाउमिन बेचकर चला रही परिवार

जिन लोगों ने मेरे साथ यह सब किया, मैं उनके बारे में बताना चाहती हूं। उनके नाम आजकर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहे हैं। उनमें एक मोहन लाल बड़ौली और दूसरा रॉकी मिततल उर्फ जयभगवान है। इन दोनों ने मेरे साथ इतना गलत किया, जिसके बारे में बता नहीं सकती। इन दोनों ने मुझे सत्ता और राजनीति से बुरी तरह से डरा रखा है। मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर ने भाजपा का संकल्प "पार्ट टू" किया जारी, फ्री शिक्षा, सहित किये ये वादे

 

वीडियो में पीड़िता ने कहा कि जो लोग मुझ पर सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि यह आरोप झूठा है, मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि आपके घर की बेटी के साथ कोई बड़ी उम्र का आदमी ऐसा गलत करे तो क्या आप उस लड़की को ही गुनहगार बताएंगे उस लड़की के ही बारे में गलत बोलेंगे क्या वो गलत नहीं हो सकते खैरए मेरे साथ तो गलत हुआ है।

सहेली को धरा धमका कर दिलवाया झूठा बया

पीड़िता ने कहा कि इस केस के दो गवाह थे, जिसमें एक मेरी सहेली थी , जो घटना के समय उसी कमरे में मौजूद थी। वहीं दूसरा मेरा बॉस है। मैंने अपनी सहेली का पता भी किसी को नहीं दिया है। मेरी सहेली का पता होटल की आईडी में था, और अब पुलिस के पास है। इन लोगों ने उसका पता निकलवाकर उसे डराया धमकाया और उसे झूठा बयान देने के लिए मजबूर किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: राज्यपाल के हाथ में सरकारी कर्मचारियों का भविष्य, सरकार ने भेजी फाइल

मुझे और सहेली को पंचकूला भी बुलाया

पीड़िता ने कहा कि मैं अपनी सहेली का दर्द समझ सकती हूं। मेरी सहेली ने यह भी कहा था कि होटल में आने के बाद हम लोग नहीं मिल। लेकिन उसे यह याद होगा कि इन लोगों ने हमे फोन पर पंचकूला बुलाया था और वहां हमारे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी। मुझे फंसाने की कोशिश की गई। पीड़ित महिला ने लोगों, पुलिस और महिला आयोग से गुहार लगाई है कि वह मेरा पता किसी को ना दें, क्योंकि मेरी जान को खतरा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: फेसबुक लिंक से व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, 82 लाख की ठगी कर गए शातिर

क्या बोली थी पीड़िता की सहेली

बता दंे कि इससे पहले पीड़िता की सहेली भी कैमरे के सामने आ चुकी है। पीड़िता की सहेली ने सभी आरोपों को नकार दिया था। उसका कहना था कि पीड़िता और उसके बॉस को इसमें पैसे और टिकट मिलना था, जिसके लिए यह लोग इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। पीड़िता की सहेली का कहना था कि उस दिन होटल में कुछ नहीं हुआ था और वह लोग मोहन लाल से कभी मिले ही नहीं थी। जबकि सिंगर से भी कुछ मिनट उनकी बात हुई थी। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख