#अपराध
March 24, 2025
गांव वालों ने घेरा हिमाचल का ये होटल: 4 महिलाओं संग एक आदमी पकड़ा, 4 दिन में दूसरा केस
लोगों ने होटल को घेरा तो खेत में जा छिपीं
शेयर करें:
ज्वाली (कांगड़ा)। रात के अंधेरे में 4 महिलाएं कांगड़ा जिले के ज्वाली में एक होटल में आती हैं। होटल के रजिस्टर में उनका नाम दर्ज नहीं होता है। शक होने पर लोग होटल को घेर लेते हैं। लेकिन होटल मालिक चारों महिलाओं को एक कर्मी के साथ पास के खेत में भेज देता है, जहां पुलिस की मदद से महिलाओं को पकड़ा जाता है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की मजबूरी: केंद्र ने नहीं दिया पैसा तो अपनी योजनाओं का भी बजट घटाया
यह पूरा मामला रविवार रात का है। पुलिस ने चारों महिलाओं का ज्वाली के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। महिलाओं के साथ पकड़ा गया व्यक्ति होटल में बर्तन धोने का काम करता है।
पंजाब से आई चारों महिलाओं ने खुद को टूरिस्ट बताया है। लेकिन असल शक यहीं से शुरू होता है कि अगर वे टूरिस्ट हैं तो होटल के रजिस्टर में उनकी एंट्री कैसे नहीं है। दूसरा सवाल यह है कि लोगों ने जब होटल को घेरा तो होटल मालिक ने महिलाओं को खेत में क्यों भेज दिया?
स्थानीय लोगों ने होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि महिलाओं की गतिविधि संदिग्ध लग रही थीं। लोगों ने इस सारे घटनाक्रम को मोबाइल व सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। और यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। एसएचओ ज्वाली प्रीतम जरियाल ने बताया कि इस संबंध में केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : शिमला इमरजेंसी लैंडिंग : डिप्टी CM ने खुद बताया विमान में क्या हुआ था..
चार दिन पहले ही कांगड़ा जिले के पालमपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 3 लोगों को अरेस्ट किया गया है। पालमपुर के लोअर मैंझा में एक होटल में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने होटल से दो महिलाओं को रेस्क्यू भी किया है, जिनसे देह व्यापार करवाया जा रहा था।