#अपराध

June 14, 2025

हिमाचल में पकड़ा फर्जी ADGP का परिवार, लाल बत्ती लगाकर पहुंचे थे मंदिर; पुलिस ने किए बेनकाब

पुलिस ने कब्जे में ली लाल बत्ती, गाड़ी का काटा मोटा चालान

शेयर करें:

Himachal Una Police

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में पंजाब के एक परिवार ने चिंतपूर्णी मंदिर में माता के वीआईपी दर्शन करने के लिए बड़ा फर्जीवाड़ा कर दिया। इन लोगों ने अपने आप को पंजाब के एडीजीपी का परिवार बताया और यह लोग अपनी गाड़ी  पर लाल बत्ती लगातार माता चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। हालांकि पुलिस की मुश्तैदी के चलते इन लोगों का पर्दाफाश हो गया और पुलिस ने इनका मोटा चालान कर उन्हें सबक सिखाया।

थाना प्रभारी को प्रोटोकॉल फॉलो करने को कहा

दरअसल बीते रोज शुक्रवार दोपहर के समय एक व्यक्ति भरवाईं पुलिस थाना के प्रभारी जयराम कुमार शर्मा को फोन किया। व्यक्ति ने खुद को एडीजीपी परिवार का पीएसओ बताया और कहा कि एडीजीपी का परिवार चिंतपूर्णी मंदिर में माता के दर्शन करने आया है। उसके बाद यह व्यक्ति माता के दर्शन करवाने के लिए प्रोटोकॉल फॉलो करने की बात करता है।

 

यह भी पढ़ें : NEET UG-2025 में आरव ठाकुर ने हिमाचल में किया टॉप, 99.97 परसेंटाइल किए हासिल

पुलिस ने मंदिर में करवाए दर्शन

शाम करीब साढ़े सात बजे एक लाल बत्ती लगी गाड़ी माता चिंतपूर्णी मंदिर में पहुंचती है। इस गाड़ी में एक महिला सहित तीन लोग सवार थे। थाना प्रभारी ने एडीजीपी का परिवार कहने वाले लोगांे को माता के दर्शन करवाए। माथा टेकने के बाद जब यह लोग मुख्य बैरियर पर पहुंचे तो पुलिस को उस व्यक्ति की पहचान पर कुछ शक हुआ। जिस पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति को अपने दस्तावेज दिखाने को कहा।

 

यह भी पढ़ें : HPU रिजल्ट : पिता ने पसीने की कमाई से पढ़ाई बिटिया, साक्षी ने टॉप कर बढ़ाया मान

व्यक्ति हरकतों से पुलिस को हुआ शक

पुलिस की इस बात पर व्यक्ति यहां वहां की बातें करने लगा। यह व्यक्ति बार बार किसी को फोन करने के लिए नंबर डायल करता रहा। करीब दो घंटे की जांच के बाद पुलिस को यकीन हो गया कि यह कोई एडीजीपी का परिवार नहीं है बल्कि मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए ही पूरा ड्रामा रचा गया था। थाना प्रभारी की पूरी जांच में पाया कि गाड़ी पर लगी लाल बत्ती अवैध है और व्यक्ति की पहचान भी गलत पाई गई। यह लोग जालंधर से यहां आए थे। इतना ही नहीं व्यक्ति जिस एडीजीपी का नाम ले रहा था, उस नाम का कोई अधिकारी ही नहीं है। 

 

यह भी पढ़ें : होटल के कमरा नंबर 302 में पड़ा मिला परिवार का इकलौता बेटा, चचेरे भाई को पुलिस ने पकड़ा

लाल बत्ती कब्जे में ली, चालान भी काटा

थाना प्रभारी के आदेश पर ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा ने कार्रवाई करते हुए सबसे पहले उक्त व्यक्ति की गाड़ी पर लाल बत्ती को कब्जे में लिया। जिसके बाद उक्त गाड़ी का मोटा चालान काटा गया गया। पुलिस ने गाड़ी का छह हजार का चालान काटा था। गाड़ी का चालान कटता देख गाड़ी में सवार महिला भड़क गई और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने लगी। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लव जिहाद मामले में माहौल तनावपूर्ण- क्षेत्र में धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात


मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी जयराम कुमार शर्मा ने बताया की एक व्यक्ति जो खुद को एडीजीपी पंजाब का रिश्तेदार बता रहा था व गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर आया हुआ था। उसकी जांच पड़ताल की गई तो वह झूठ निकली। इस पर उक्त व्यक्ति का चालान कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख