#अपराध

December 20, 2025

हिमाचल में माफिया ही नहीं.. मेडिकल स्टोर भी युवाओं को परोस रहे नशा, बड़े कारोबार का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर संचालकों के घर से बरामद हुई भारी मात्रा में नशीली गोलियां

शेयर करें:

drug-department-bilaspur

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में युवाओं को नशे की गिरफ्त में सिर्फ बड़े नशा माफिया ही नहीं धकेल रहेए बल्कि कुछ मेडिकल स्टोर संचालक भी दवा की आड़ में ज़हर परोसने में जुटे हैं। अब ऐसे लोगों के खिलाफ ड्रग्स विभाग और पुलिस ने मिलकर बड़ा अभियान छेड़ दिया है। अवैध और प्रतिबंधित दवाओं के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए प्रदेशभर में सख्त कार्रवाई शुरू हो चुकी हैए जिसकी एक बड़ी कड़ी जिला बिलासपुर में सामने आई है।

अवैध दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

बिलासपुर जिले के साई ब्रह्मणा क्षेत्र में ड्रग्स विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने अवैध दवा कारोबार की पोल खोल दी है। साई खारसी गांव में एक रिहायशी मकान से प्रतिबंधित और एक्सपायरी दवाओं की भारी खेप बरामद की गई, जिससे यह साफ हो गया कि नशे का कारोबार अब घरों के भीतर से भी संचालित किया जा रहा है। ड्रग्स विभाग ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। 

यह भी पढ़ें : ट्रैक्टर टायर के नीचे आया बाइक सवार युवक, हालत देख परिजनों की निकली चीखें

ड्रग विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिना किसी वैध लाइसेंस के अपने घर से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद शुक्रवार को पुलिस और ड्रग्स विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को मौके से निकोजार एमएनटी की करीब 1700 गोलियां और एबी-2 किट की 15 स्ट्रिप्स मिलीं। जांच में सामने आया कि निकोजार एमएनटी दवा की मियाद पहले ही खत्म हो चुकी थी, बावजूद इन्हें बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर से 24 लाख कैश, 2 हजार से अधिक नशीली गोलियां बरामद; आरोपी अरेस्ट

मेडिकल स्टोर होते हुए घर से गैरकानूनी कारोबार

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी राकेश का उसी गांव में एक मेडिकल स्टोर भी संचालित है। इसके बावजूद वह नियमों को ताक पर रखकर अपने रिहायशी मकान से अवैध दवाओं की सप्लाई कर रहा था। मकान के आसपास ट्रकों और लोगों की लगातार आवाजाही पहले से ही संदिग्ध गतिविधियों की ओर इशारा कर रही थी। ड्रग इंस्पेक्टर अंजना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत थाना बरमाणा में मामला दर्ज कर लिया गया है और यह पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है कि यह दवाएं कहां से लाई जा रही थीं और इनके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : HRTC बस में थप्पड़ों की बारिश : महिला की टिकट को लेकर भिड़े कंडक्टर-अधिकारी, केस दर्ज

घुमारवीं में भी ड्रग कंट्रोल की सख्ती

इसी अभियान के तहत ऊना और घुमारवीं क्षेत्र में भी ड्रग कंट्रोल विभाग ने पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की। घुमारवीं बाजार, अबधानीघाट और कोठी क्षेत्र में कुल चार मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। कोठी गांव के एक मेडिकल स्टोर से जांच के दौरान 390 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने मेडिकल स्टोर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया और संचालक के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। इसी तरह से ऊना के अंब में भी एक मेडिकल स्टोर संचालक के घर बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 लाख कैश और 2320 ट्रामाडोल की गोलियां बरामद की गईं। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में शराबी बेटे की करतूत: मां की तोड़ दी बाजू, बचाने आई भाभी का ईंट से फोड़ा सिर

 

मामले की पुष्टि करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश गौतम ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में नशे और अवैध दवाओं के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले समय में छापेमारी अभियान और तेज किया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख