#अपराध
June 15, 2025
हिमाचल: मस्जिद की जमीन को लेकर दो समुदायों में झड़प, हिंदू महिला की हालत गंभीर
हिंदू परिवार ने मुस्लिम समुदाय के लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
शेयर करें:
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में रविवार को माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया,जब दो समुदायों के बीच मस्जिद की जमीन को लेकर जबरदस्त विवाद हो गया। इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों समुदायों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक हिंदू महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह मामला मस्जिद की जमीन से जुड़ा है। अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
दरअसल रविवार दोपहर को जिला के उपमंडल अंब के तहत आते भंजाल गांव में दो समुदायो के बीच मस्जिद के जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामला उस समय तनावपूर्ण हो गया जब विवादित जमीन पर कथित रूप से निर्माण कार्य शुरू हुआ और दोनों पक्ष आमनेण्सामने आ गए। झड़प के दौरान पत्थरबाजी और धारदार हथियारों का इस्तेमाल हुआए जिसमें कुल पांच लोग घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी : तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश बढ़ाएगी परेशानी
भंजाल गांव की निवासी अंजू ने आरोप लगाया कि विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर अचानक हमला किया। अंजू और उनका बेटा कृष सोनी इस हमले में घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने अंब अस्पताल पहुंचाया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया है।
वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष का कहना है कि विवादित जमीन एक मस्जिद से जुड़ी है और इस पर पहले से ही न्यायालय में मामला विचाराधीन है। रविवार को जब वहां निर्माण कार्य शुरू हुआ तो वे इसे रोकने पहुंचे थेए इसी दौरान उन पर भी हमला किया गया। इस पक्ष से फमीला रियाजुद्दीन और जानो बीवी घायल हुई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मेला देखने जा रहे मामा-भांजा बाइक सहित खाई में गिरे, एक की थमी सांसें
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब वासूदा सूद ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैए लेकिन एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें : BREAKING: महाराष्ट्र में बहा पुल, 25 से 30 लोगों के बहने की आशंका- रेस्क्यू जारी
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद में अवैध निर्माण का मामला गरमाया हुआ है। यहां मस्जिद विवाद को लेकर राजनीतिक और धार्मिक तनाव पहले से ही चरम पर है। वहां भी धार्मिक स्थल से जुड़ी जमीन पर अतिक्रमण और निर्माण कार्य को लेकर विरोधण्प्रदर्शन हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें : स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगी सोनिया गांधी, खराब तबीयत के चलते बदली डेट
संजौली विवाद ने न केवल प्रदेश बल्कि देश भर में चर्चा का विषय बना दिया है। सोशल मीडिया से लेकर टीवी डिबेट्स तक यह मामला सुर्खियों में हैए जहां धार्मिक स्थलों से जुड़े भूमि विवादों को लेकर सरकारों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। ऊना की ताज़ा घटना को लोग अब इसी व्यापक संदर्भ में देख रहे हैंए जहां भूमि विवादों के नाम पर साम्प्रदायिक तनाव को हवा दी जा रही है।