राजनीति

#हादसा

June 15, 2025

BREAKING: महाराष्ट्र में बहा पुल, 25 से 30 लोगों के बहने की आशंका- रेस्क्यू जारी

तस्वीरें खींचते वक्त हादसा, SDRF-NDRF मौके पर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Pune bridge collapse

नई दिल्ली।  महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। मावल तालुका के पर्यटन स्थल कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बना एक अस्थायी पुल अचानक टूट गया, जब दर्जनों पर्यटक उस पर मौजूद थे।

हादसे में 6 लोगों की मौत

 हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 25 से 30 अन्य लोगों के बह जाने की आशंका जताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय पुल पर 100 से ज्यादा लोग जमा थे। कई लोग नदी में गिर गए और तेज बहाव में बहते नजर आए। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल आए लेकिन अन्य की तलाश अब भी जारी है।

 

यह भी पढ़ें : स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगी सोनिया गांधी, खराब तबीयत के चलते बदली डेट

 ओवरलोडिंग के कारण हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में लोग कुंदमाला पहुंचे थे। नदी के ऊपर बने इस पुल पर एक साथ कई लोग सेल्फी और तस्वीरें खींचने के लिए चढ़ गए, जिससे पुल पर भार अधिक हो गया और वह ढह गया।

SDRF-NDRF की टीमें मौके पर पहुंची

घटनास्थल पर तुरंत 18 एंबुलेंस और NDRF की टीमों को रवाना किया गया, जो राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। अब तक 6 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई अन्य की तलाश के लिए नदी के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

क्या बोले राजनेता

महाराष्ट्र की नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने हादसे को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि मैं सभी नागरिकों से विनम्र निवेदन करती हूं कि मानसून पर्यटन करते समय आवश्यक सावधानी बरतें। सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें। वहीं राज्य के मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि उन्होंने पुणे के जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन से बात की है। वह खुद भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को केंद्र ने दिया झटका : मनरेगा का बजट रोका, काम ठप- हजारों मजदूरों के रोजगार पर संकट

बारिश बनी खतरा, अन्य जिलों में भी अलर्ट

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। रत्नागिरी और रायगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पुणे, ठाणे, सतारा, सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।

दो साल पहले मोरबी में हुआ था ऐसा ही हादसा

इस हादसे ने गुजरात के मोरबी में अक्टूबर 2022 में हुए उस हादसे की याद दिला दी जिसमें एक सस्पेंशन ब्रिज गिरने से 135 लोगों की जान चली गई थी। वहां भी ब्रिज की क्षमता से अधिक भीड़ मौजूद थी।

 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख