#राजनीति

June 15, 2025

स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगी सोनिया गांधी, खराब तबीयत के चलते बदली डेट

विक्रमादित्य सिंह बोले-सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में शामिल होने की जताई है इच्छा

शेयर करें:

Vikramaditya Singh

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता और छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 15 जुलाई को शिमला स्थित ऐतिहासिक रिज पर किया जाएगा। यह कार्यक्रम पहले वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर 23 जून को प्रस्तावित था। लेकिन 23 जून को होने वाले इस कार्यक्रम को रद्द कर इसे 15 जुलाई को रखा गया है। इसकी जानकारी स्व वीरभद्र सिंह के बेटे और हिमाचल सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी है। 

क्यों बदली गई डेट

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि वह अभी हाल ही में दिल्ली दौरे पर गए थे और वहां उन्होंने कांग्रेस और भाजपा नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्व वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आने की इच्छा जताई है, लेकिन हिमाचल में निजी दौरे के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जो अभी तक पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं और ऐसे में वह 23 जून के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगी। जिसके चलते अब इस कार्यक्रम को 23 जून की बजाय 15 जुलाई को रखा गया है। 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को केंद्र ने दिया झटका : मनरेगा का बजट रोका, काम ठप- हजारों मजदूरों के रोजगार पर संकट

सोनिया गांधी करेंगी प्रतिमा का अनावरण

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्व वीरभद्र सिंह की प्रतिमा बनकर तैयार हो चुकी है और अगले दो दिन में वह शिमला पहुंच जाएगी और उसे स्थापित कर दिया जाएगा, लेकिन उसका अनावरण 15 जुलाई को सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। 22 जून को स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की याद में रिज पर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई देशों के बॉक्सिंग खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: आंगन में बैठी महिला के मुंह से निकला झाग, कुछ ही देर में थम गई सांसें

23 जून को वीरभद्र सिंह की जंयती

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि 23 जून को स्व वीरभद्र सिंह की जंयती है। हालांकि स्वर्गीय वीरभद्र की प्रतिमा 23 जून से पहले ही रिज पर पूर्व निर्धारित स्थान पर स्थापित कर दी जाएगी। वीरभद्र की जंयती पर 23 जून को ही कई स्थानों पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। लेकिन शिमला में होने वाला कार्यक्रम 23 जून की बजाय 15 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

इन नेताओं को दिया आमंत्रण

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। इसी दौरान सोनिया गांधी ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा जताई थी। जिसके चलते अब इस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य प्रमुख नेता 15 जुलाई को शिमला में इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश : पायलट और मासूम समेत 5 लोगों ने त्यागे प्राण, मौके पर NDRF की टीमें

कांग्रेस और भाजपा नेता होंगे शामिल

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के ही नहीं बल्कि कई भाजपा नेता भी शामिल होंगे। जिसमें जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह हिमाचल के ऐसे नेता थे, जिन्हें सभी राजनीतिक दलों के नेता आदर की दृष्टि से देखते थे। इसलिए उनका स्मारक सभी के लिए सम्मान का प्रतीक होगा। स्व वीरभद्र की प्रतिमा अनावरण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वीरभद्र सिंह की जनसेवा, उनके विचारों और प्रदेश के प्रति उनके योगदान को श्रद्धांजलि देने का अवसर है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी : तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश बढ़ाएगी परेशानी

प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर

रिज मैदान पर प्रतिमा स्थापना से लेकर अनावरण कार्यक्रम तक की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासनए शिमला नगर निगम और राज्य सरकार के विभिन्न विभाग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। इस दिन राजधानी शिमला में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे, साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किए जाएंगे ताकि नेताओं और आम लोगों की आवाजाही सुगम बनी रहे।

 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख