#अपराध

October 9, 2025

हिमाचल पुलिस पहुंची पंजाब- घर से उठा लाई चिट्टा सप्लायर, साथियों ने बताया ठिकाने का पता

चिट्टे के साथ गिरफ्तार हुए थे दो साथी

शेयर करें:

CHITTA SMUGGLER

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नशा तस्करों पर लगाम कसने के लिए पुलिस टीम चप्पे-चप्पे पर नाकाबंदी कर रही है। कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है।

पंजाब से अरेस्ट हुआ चिट्टा सप्लायर

पुलिस ने 19.17 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) की तस्करी से जुड़े एक पुराने मामले में मुख्य सप्लायर को पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लंबे समय तक चली गुप्त निगरानी और तकनीकी विश्लेषण के बाद की गई, जिससे एक अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का तबादला पॉलिसी में बड़ा बदलाव, पिछली तीन पोस्टिंग के आधार पर होगी ट्रांसफर

पिछले महीने पकड़े गए थे दो युवक

यह मामला बीती 3 सितंबर का है, जब कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुराना कांगड़ा स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास दबिश दी थी। उस दौरान पुलिस ने दो युवकों को 19.17 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था।

चिट्टे संग हुए थे अरेस्ट

ये दोनों युवक अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले थे- एक चंबा जिले के द्रमनाला गांव का निवासी था, जबकि दूसरा कांगड़ा के अंसोली क्षेत्र से था। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

ह भी पढ़ें : हिमाचल : करवाचौथ की शॉपिंग करने गई 3 बच्चों की मां नहीं लौटी घर, तलाश में भटक रहा प

जांच में खुला नेटवर्क का राज

पुलिस ने जब इन दोनों से पूछताछ की और उनके मोबाइल डेटा का विश्लेषण किया, तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि आरोपी पंजाब से चिट्टा मंगवाकर स्थानीय स्तर पर उसकी सप्लाई करते थे। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और संदिग्धों के वित्तीय लेन-देन की जानकारी इकट्ठा की। इसी दौरान एक व्यक्ति का नाम सामने आया, जो फिरोजपुर क्षेत्र से नशे की आपूर्ति कर रहा था।

पंजाब पहुंची हिमाचल पुलिस

मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए कांगड़ा पुलिस ने एक विशेष गुप्त टीम का गठन किया। यह टीम कई दिनों तक पंजाब के फिरोजपुर में सक्रिय रही। पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों, फोन संपर्कों और संभावित ठिकानों की बारीकी से निगरानी की।

ह भी पढ़ें : हिमाचल : करवाचौथ से एक दिन पहले परिवार ने खोई जवान बेटी, अस्पताल में समय पर नहीं मिला इलाज

पंजाबी को किया गिरफ्तार

कई दिनों की कोशिशों के बाद 9 अक्टूबर 2025 को टीम ने फिरोजपुर कैंट इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर कांगड़ा लाया गया है, जहां उससे पूछताछ जारी है। आरोपी की पहचान नितिन कुमार के रूप में हुई है- जो कि फिरोजपुर कैंट का रहने वाला है।

जड़ से खत्म होगा पूरा नेटवर्क

कांगड़ा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई नशा माफिया के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में की गई एक अहम उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पुलिस अब केवल पकड़े गए आरोपियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन सभी चैनलों की पहचान करेगी जिनके जरिए यह अवैध कारोबार हिमाचल में फैलाया जा रहा है। पुलिस की टीमें अब नशे की सप्लाई चेन, परिवहन मार्गों और स्थानीय उपभोग नेटवर्क की भी जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अंतिम संस्कार से वापस घर लौट रही थी महिला, रास्ते में गाड़ी की पिकअप से हुई टक्कर

सख्त निगरानी और जनसहयोग पर जोर

एसपी ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ यह अभियान निरंतर चल रहा है। पुलिस हर स्तर पर सतर्क है और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि पंजाब से आने वाले नशे के किसी भी रास्ते को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस अब “सोर्स टू डिस्ट्रीब्यूटर” के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर है।

नशे से लड़ाई में बनें भागीदार

कांगड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या नशा तस्करी की सूचना मिलती है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही नशे के इस जाल को तोड़ा जा सकता है। पुलिस का लक्ष्य है कि कांगड़ा जिला नशामुक्त बने और युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख