#अपराध

July 30, 2025

हिमाचल : पंचायत को सुधारने के दावे कर रही प्रधान पत्नी, नशा तस्करी कर रहा पति-उठे सवाल

कार में छिपाई थी चरस की खेप, नाके पर साथी संग हुआ अरेस्ट

शेयर करें:

Charas Smugglers

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार धड़ल्ले से पैर पसार रहा है। बहुत बार ऐसा होता है कि ऐसे मामलों में कई सरकारी नौकरों का नाम भी जुड़ता है। नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत जिला कांगड़ा की थाना रक्कड़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

चरस समेत दो अरेस्ट

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में चरस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी न केवल कानूनी रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, बल्कि इससे जुड़े एक आरोपी के पारिवारिक संबंधों ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के एक और सरकारी स्कूल का मास्टर सस्पेंड, क्लास में छात्राओं के साथ की थी नीचता

ऑल्टो में छिपाई थी खेप

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने कल सुबह करीब 9 बजे कलोहा क्षेत्र में नाका लगाया था। इसी दौरान एक ऑल्टो कार को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया। कार में सवार दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गए।

चरस की खेप हुई बरामद

इसी बीच तलाशी लेने पर पुलिस टीम को उनके कब्जे से 140 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ और जांच की प्रक्रिया पुलिस द्वारा जारी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दुकानदारी छोड़ शुरू किया चिट्टे का धंधा, पत्नी से भी करवा रहा था तस्करी- दोनों हुए अरेस्ट

आरोपियों की पहचान

  • विजय कुमार (52) निवासी गरली
  • मनीष कुमार (33) निवासी रक्कड़

यह भी पढ़ें : सुक्खू कैबिनेट का तीसरा दिन : नौकिरयों का खुलेगा पिटारा, मानूसन सत्र की तारीख भी होगी तय

समाज सुधारने में लगी पत्नी

आरोपी विजय कुमार गरली पंचायत की प्रधान शशि लता का पति है। शशि लता पंचायत प्रधान होने के साथ-साथ आशा वर्कर यूनियन हिमाचल प्रदेश की महामंत्री और अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। शशि के पति की गिरफ्तारी के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक तरफ जहां पत्नी समाज सुधार की बातें कर रही है- वहीं दूसरी तरफ पति नशा के दलदल में लोगों को धकेल रहा है।

इलाके में मची हलचल

इस घटनाक्रम के बाद से पंचायत और सामाजिक हलकों में हलचल मच गई है। लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि एक जन प्रतिनिधि का परिवार ऐसे संगीन मामले में संलिप्त पाया गया।घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र के लोगों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नशे की जड़ें अब समाज के हर स्तर तक पहुंच चुकी हैं और प्रशासन को इससे सख्ती से निपटना होगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल फ्लड : 9 वर्षीय अद्विक ने दान की गुल्लक, 9525 रुपये दे बोला- लोगों की करो मदद

नशे के खिलाफ कोई रियायत नहीं

थाना प्रभारी संदीप पटियाल ने स्पष्ट किया कि नशे के विरुद्ध अभियान में किसी को भी रियायत नहीं दी जाएगी, चाहे आरोपी किसी भी सामाजिक या राजनीतिक पृष्ठभूमि से क्यों न हो। उन्होंने कहा कि हमारे लिए हर आरोपी समान है। समाज में नशा फैलाने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख