#राजनीति
July 30, 2025
सुक्खू कैबिनेट का तीसरा दिन : नौकिरयों का खुलेगा पिटारा, मानूसन सत्र की तारीख भी होगी तय
नगर निकाय चुनाव के आरक्षण रोस्टर को लेकर भी हो सकता है फैसला
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पहली बार सरकार द्वारा लगातार चार दिन कैबिनेट बैठक की जा रही है। आज कैबिनेट बैठक का तीसरा दिन है और सचिवालय में बैठक शुरू हो गई है। सुक्खू सरकार द्वारा आज भी कई महत्त्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, इस बैठक में मानसून सत्र की तारीख तय हो सकती है। आपको बता दें कि आज कि इस बैठक में सुक्खू सरकार के तीन मंत्री नहीं पहुंचे हैं। तीनों मंत्रियों के बिना की बैठक शुरू कर दी गई है।
आज की इस बैठक में इन अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है-
कौन-कौन से मंत्री कैबिनेट में नहीं?
आज कैबिनेट मीटिंग के तीसरे दिन ये तीन मंत्री सचिवालय नहीं पहुंचे हैं-
बताया जा रहा है कि PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी में बादल फटने के बाद प्रभावित परिवारों से मिलने गए हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर दिल्ली गए हुए हैं और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह निजी दौरे पर हैं।