#अपराध

February 21, 2026

हिमाचल: ढोंगी बाबा कुटिया में लड़कियों से करता था नीच हरकतें, लोगों ने जमकर पीटा; पुलिस को सौंपा

मंदिर के आसपास रहने वाली प्रवासी बच्चियों से करता था नीच हरकत

शेयर करें:

Hamirpur Crime News

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने धार्मिक आस्था को झकझोर कर रख दिया है। बाबा का चोला ओढ़कर मंदिर परिसर में रह रहा एक कथित साधु दो मासूम लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करते पकड़ा गया। घटना के सामने आते ही इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपी को घेर लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंदिर की कुटिया से रोती हुई बाहर आई मासूम

यह घटना हमीरपुर जिले के कोहली क्षेत्र स्थित श्री राधा.कृष्ण मंदिर से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में रह रहा कथित बाबा प्रवासी परिवारों की बच्चियों को बहाने से अपनी कुटिया में बुलाता था। शुक्रवार देर शाम एक मासूम बच्ची कुटिया से रोते हुए बाहर निकली और सीधे अपने माता.पिता के पास पहुंची। उसने जो आपबीती सुनाई, उसे सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, शादी करूंगा कह युवक ने कई बार नोची युवती; अब मुकरा

अभिभावकों को पहले से था शक

परिजनों का कहना है कि उन्हें पहले से बाबा की गतिविधियों पर संदेह था। आरोप है कि यह ढोंगी बाबा बच्चियांे को बहाने से अपनी कुटिया में बुलाता था और उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। बाबा इन बच्चियों के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करता था। इसी बीच जब शुक्रवार को एक बच्ची रोती हुई बाबा की कुटिया से बाहर निकली और उसने अपने परिजनों को आपबीती बताई तो परिजनों के साथ साथ पूरे गांव का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सामान ढुलाई कर रहा ट्रक खाई में समाया, चालक ने मौके पर तोड़ा दम- सदमे में परिवार

गुस्साई भीड़ ने की धुनाई, पुलिस ने बचाया

घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने ढोंगी बाबा की जमकर पिटाई कर दी। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाया और हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कार में जा रहा था शिक्षक, अचानक सड़क से 50 फीट नीचे खाई में जा गिरी, उड़े परखच्चे

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकतों के आरोप में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बच्चियों और उनके अभिभावकों के बयान दर्ज किए गए हैं तथा मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू की बड़ी पहल- गरीब बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, हर महीने देगी इतने पैसे

धार्मिक स्थल की आड़ में शर्मनाक करतूत

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बाबा वचित्र सिंह निवासी हरिओम कलां लुधियाना का रहने वाला है और काफी समय से यहीं पर मंदिर में रह रहा था। खुद को साधु बताकर वह लोगों का विश्वास जीत रहा था। प्रवासी परिवारों की बच्चियों को निशाना बनाना उसकी सोची.समझी साजिश बताई जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं पहले भी ऐसी घटनाएं तो नहीं हुईं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख