#अपराध

December 27, 2025

हिमाचल: पूर्व फौजी भूला अपनी मर्यादा, पहले महिला का करता था पीछा.. अब कर दी नीच हरकत

महिला की फेक आईडी बनाकर करता है भद्दे कमेंट, पहले भी की थी शिकायत

शेयर करें:

himachal Una Woman

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरहदों पर देश की रक्षा करने वाले एक पूर्व फौजी पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद अब पूर्व फौजी कानून के शिकंजे में फंसता हुआ नजर आ रहा है। महिला के अनुसार महिला ने एक्स सर्विसमैन पर सोशल मीडिया के जरिए मानसिक प्रताड़ना, अश्लील टिप्पणियां करने और पीछा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर अब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

लंबे समय से महिला को कर रहा परेशान

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला ऊना के पुलिस थाना सदर क्षेत्र का है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी संदीप कुमार निवासी भदसाली,जो वर्तमान में महाराष्ट्र के नागपुर में तैनात है और सेना से सेवानिवृत्त हो चुका है, लंबे समय से उसे परेशान कर रहा है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी एक फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाई, जिसके माध्यम से वह न केवल उस पर गंदे और आपत्तिजनक कमेंट करता है, बल्कि उन्हें सार्वजनिक रूप से पोस्ट भी करता है, जिससे उसकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंच रहा है।

 

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने हिमाचल को दी 601 करोड़ की वित्तीय सहायता, दूसरी किस्त के लिए रखी ये शर्त

पति की तस्वीर शेयर कर किए कमेंट

महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी यहीं तक नहीं रुका। उसने पीड़िता के पति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर उनके खिलाफ भी अभद्र टिप्पणियां कीं। इन हरकतों के चलते पीड़िता और उसका पति गहरे मानसिक तनाव में हैं और परिवार का सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 23 साल की शिवानी... नहीं सह पाई ससुराल वालों के ताने, शादी को हुआ था एक साल

महिला पहले भी करवा चुकी है शिकायत

शिकायत में यह भी सामने आया है कि आरोपी की यह पहली हरकत नहीं है। महिला पहले भी उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि जब भी आरोपी छुट्टी पर गांव आता है, तो वह अपने निजी वाहन से उसके घर के आसपास मंडराता रहता है और उसका पीछा करता है। कई बार उसने परिवार के सदस्यों को देखकर गाली.गलौच की और मौके से फरार हो गया। महिला ने पुलिस के सामने आशंका जताई है कि आरोपी की गतिविधियां दिन.ब.दिन बढ़ती जा रही हैं और इससे उसे व उसके परिवार को किसी बड़े नुकसान का खतरा हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें : IGMC मामला: रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पर सख्त हुई सुक्खू सरकार, कार्रवाई की दे दी चेतावनी

क्या बोले पुलिस अधीक्षक

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सबूतों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख