#अपराध
August 10, 2025
हिमाचल : रक्षाबंधन पर कमरे से बाहर नहीं आई दुल्हन, दरवाजा खटखटाता रह गया परिवार- इस हाल में मिली
20 साल थी दुल्हन की उम्र
शेयर करें:
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां लडभड़ोस क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिहड-बेढलू के करसाल में एक शादीशुदा महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
बताया जा रहा है कि महिला की शादी को अभी करीब एक साल हुआ था। मृतका की उम्र 20 साल बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके के लोगों में सनसनी फैली हुई है। घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: रात के अंधेरे में नशा सप्लाई करने निकले थे दो युवक, बड़ी खेप के साथ धरे
परिजनों को फंदे से लटकी मिली
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिहड-बेढलू के करसाल में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान शिवानी (20) पत्नी नवीन कुमार के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार, बीते कल महिला अपने घर पर ही थी। मगर काफी देर तक वो अपने कमरे से बाहर नहीं आई। ऐसे में परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन उसका सामने से कोई जवाब नहीं आया। इसी के चलते परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया और उसे बाहर आने को कहा।
परिजनों ने पाया कि कमरा अंदर से बंद था और महिला का भी सामने से कोई जवाब नहीं आ रहा था। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों को कुछ गलत होने का शक हुआ तो उन्होंने तुरंत इस बाबत पंचायत प्रधान और पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़ा। दरवाजा खुलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने देखा कि महिला फंदे से लटकी हुई थी और उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
यह भी पढ़ें : प्रतिभा सिंह बोली: मैंने मुख्यमंत्री से किया था आग्रह... जानें किस बात पर जताई नाराजगी
मृतका की पहचान 20 वर्षीय शिवानी पत्नी नवीन कुमार के रूप में हुई है। शिवानी का पति शिमला एक होटल में नौकरी करता है। दोनों की शादी को अभी लगभग एक साल ही हुआ था। पत्नी की मौत के बाद पति गहरे सदमे में है। रक्षा बंधन के दिन उसकी पत्नी ने मौत को गले लगा लिया।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वर्षिठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, इस बात का पता नहीं चल पाया है कि महिला ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम किन कारणों से उठाया है। पुलिस टीम द्वारा मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।