#अव्यवस्था

December 7, 2025

हिमाचल सरकार ने की बेरोजगारों के साथ नाइंसाफी : नर्सों की भर्ती के लिए आयु सीमा घटाई, जानें

पांच साल बाद निकली स्टाफ नर्स की भर्ती

शेयर करें:

Sukhu Government Staff Nurse Recruitment

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को सुक्खू सरकार ने बड़ा झटका दिया है। सुक्खू सरकार ने स्टाफ नर्सों की भर्ती में आयु सीमा को 13 साल घटा दिया है। सुक्खू सरकार के इस फैसले से युवा बेहद निराश हैं।

बेरोजगारों के साथ नाइंसाफी

आपको बता दें कि पहले सहायक स्टाफ नर्स की अधिकतम आयु सीमा 45 थी, लेकिन अब वो 35 तय कई गई है। इतना ही नहीं ये नर्सें जॉब ट्रेनी नीति की बजाय पांच साल की अवधि के लिए भर्ती की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : CM के दौरे से पहले मंडी की सड़कों पर लीपापोती- मिट्टी और बजरी डाल किया जुगाड़

नर्सों की भर्ती के लिए आयु सीमा घटाई

सुक्खू सरकार का ये फैसला सालों से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए झटके से कम नहीं है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह भर्ती सिर्फ हिमाचल के स्थानीय युवाओं के लिए है, इसलिए हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र अनिवार्य रहेगा।

कितने भरे जाएंगे पद?

यह भर्ती हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) के माध्यम से की जाएगी- जिसमें कुल 312 पदों को भरे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यह आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर, 2025 से शुरू होगी और 16 जनवरी, 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थियों को (HPRCA) की आधिकारिक वेबसाइट  hprca.hp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान- फायर सर्विस में पहली बार महिलाओं को मिलेगी नौकरी, जानें

क्या रहेगी आयु सीमा?

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं पास रखी गई है। वहीं, इस भर्ती के लिए आयु सीमा 21 से 32 वर्ष निर्धारित है, जो कि पहले 45 वर्ष तक थी।

यह भी पढ़ें : IGMC के डॉक्टरों का कमाल : मरीज को दिया नया जीवन, लीवर-किडनी से निकाला 3KG का ट्यूमर

कितना रहेगा आवेदन शुल्क?

भर्ती के लिए सरकार ने आवेदन शुल्क 800 रुपए निर्धारित किया है और करेक्शन फीस 100 रुपये रहेगी। यह आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए होगा। पहले उम्मीदवारों को HPRCA पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

कितना मिलेगा वेतन?

इस भर्ती प्रक्रिया में चयनित होने वाली नर्सों को हर महीने करीब 25 हजार रुपये सैलरी दी जाएगी। इस भर्ती के लिए BSC नर्सिंग, GNM सहित अन्य पात्र अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 23 साल की कड़ी मेहनत, अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने यशपाल- बढ़ाया मान

पांच साल बाद निकली भर्ती

आपको बता दें स्टाफ नर्सों की ये भर्ती पांच साल बाद निकली है। पांच साल पहले जब ये भर्ती निकली थी- तब महज 85 पद भरे गए थे। इस भर्ती ने युवाओं में नई उम्मीद तो जगाई है, लेकिन साथ ही साथ उम्र घटा कर निराशा भी दे दी है। 

विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध

अभ्यर्थी पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट  hprca.hp.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं, जहां नोटिफिकेशन, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया के सभी विवरण उपलब्ध हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख