#अव्यवस्था

February 4, 2025

हिमाचल: 14 पदों पर की भर्ती, 10 पर CM, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के जिला के लोग चयनित

भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने इन भर्तियों में धांधली के लगाए आरोप

शेयर करें:

BJP MLA Randhir Sharma

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में जेओए, आईटी, क्लर्क और रिपोर्टर की भर्तियों का परिणाम घोषित किया गया है। लेकिन इसका परिणाम घोषित होते ही इस पर बवाल मच गया है। दरअसल, विधानसभा सचिवालय प्रशासन ने 31 जनवरी को अलग-अलग अधिसूचना जारी करके विभिन्न पदों की 14 लोगों की भर्ती की है। इनमें से 10  लोग सीएम सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा उपाध्यक्ष के गृह जिला के लोग चुने गए हैं।

क्लर्क के 10 पदों में 4 हमीरपुर से दो चंबा के

विधानसभा में 10 पदों पर क्लर्क भर्ती रिजल्ट के लिए हमीरपुर से 4 अभ्यर्थियों का सिलेक्शन हुआ है, जबकि चंबा से 2, सिरमौर से 2 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इसी तरह से लाहौल स्पीति और मंडी से एक एक अभ्यर्थी का चयन हुआ है। इन तीनों भर्तियों में 20 हजार से लेकर 64 हजार तक का वेतन मिलेगा। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अस्पताल की गायनी वार्ड में शॉर्ट सर्किट, नवजात शिशुओं के साथ सो रही थी महिलाएं


घोषित किए गए परिणाम के अनुसार हमीरपुर के नादौन की सरिता देवी, नादौन से क्रिस्टी, नादौन से ऋषि, सुजानपुर के अंकित चंदेल, चंबा के सिहुंता के अजय ठाकुर और ज्ञान सिंह, मंडी के सुनेश सुमन, चेरिंग चुकिस लाहौल स्पीति और सिरमौर के कोलार से पवन कुमार और सिरमौर के ही राजगढ़ से शीतल शर्मा का चयन हुआ है।

रिपोटर के पदों पर भी चंबा के लोगों का चयन

इसी तरह से क्लर्क के पदों पर निकाले गए भर्ती परिणाम में तीन लोगों का चयन हुआ है। जिसमें हमीरपुर के नादौन से बीरबल, चंबा के भटियात से अर्जुन सिंह और शिमला के खलीनी से प्रियांशु शर्मा का चयन हुआ है। वहीं रिपोर्टर के चार पदों पर निकाले गए रिजल्ट में कांगड़ा के जयसिंहपुर की प्रेरणा, चंबा के सिहुंता के अभिषेक ठाकुर और अखिल ठाकुर के अलावा चंबा के डलहौजी की मीनाक्षी देवी का चयन हुआ है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो दोस्त थे सवार

दो साल बाद हुई भर्ती

कुल मिलाकर इस भर्ती में चयनित होने वाले युवा सीएम सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया और विधानसभा उपाध्यक्ष विनय शर्मा के क्षेत्र के ही हैं। दो साल बाद निकाले गए इन भर्तियों के परिणाम के घोषित होते ही अब इस पर बवाल मच गया है। भाजपा नेता इसमें बड़ी धांधली के आरोप लगा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सेब आढ़ती से 1.56 करोड़ की ठगी, पैसे देने से मना कर रहे व्यापारी

रणधीर शर्मा ने लगाए आरोप

भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया है कि क्या सिर्फ तीन ही विधानसभा क्षेत्रों के लोग पढ़े लिखे हैं, जो इन परीक्षा परिणामें में उनके ही क्षेत्र का चयन हुआ है। रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया है कि इन भर्तियों में 10 लोग सीएम सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष, और विधानसभा उपाध्यक्ष के क्षेत्र के हैं। उन्होंने कहा 5 नौकरियां विधानसभा अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र व चंबा जिला में दी गईए जबकि 5 ही नौकरी मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर और 2 नौकरियां विधानसभा उपाध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र व जिला सिरमौर से है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कमरे में मिली KV के अध्यापक की देह, स्कूल से ली थी 6 महीने की मेडिकल लीव

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या योग्य लोग इन्हीं तीन विधानसभा क्षेत्रों में थे 65 विधानसभा में कोई काबिल युवा नहीं है। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि इनकी भर्तियों में धांधली बरती गई है। इनकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि धांधली करके इन पदों पर मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चहेतों को नौकरियां दी गई। जिसमें कोई चालक का बेटा है तो कोई सोशल मीडिया इंचार्ज है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख