मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में उपभोक्ताओं को राशन के लिए लंबी दूरी तय करने की समस्या से राहत देने के लिए 9 नई उचित मूल्य की दुकानें खोली जा रही हैं। यह पहल उन पंचायतों में की जा रही है, जहां उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है या उन्हें 2 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करनी पड़ती है।
हिमाचल में खुलेंगे नए राशन कार्ड
जिला नियंत्रक विजय सिंह ने बताया कि वर्तमान में मंडी जिले में 847 उचित मूल्य की दुकानें संचालित हो रही हैं। वहीं, अब 9 और पंचायतों से आए प्रस्तावों के आधार पर यह नई पहल की जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशा तस्करी करने जा रहा था युवक, पुलिस को देख निगली हेरोइन की पुड़िया
कहां खुलेंगे नए राशन डिपो?
नई उचित मूल्य की दुकानें यहां-यहां खुलेंगी-
- सदर विकास खंड के निचली सुराड़ी
- बालीचौकी के रेहकूलधार
- बालीचौकी के बांधी
- द्रंग के अप्पर बनेहड़
- गोपालपुर के मनवाणा
- गोपालपुर के तरंडोल
- गोहर के गुढाहर
- धर्मपुर के दलौट
- बल्ह के डोह गांव
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस को देख गाड़ी छोड़ भागा तस्कर, कार से मिली ढाई किलो चरस
कैसे करें अप्लाई?
इच्छुक आवेदक 10 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://emerginghimachal.hp.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास रखी गई है। दस्तावेजों के साथ दसवीं का प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य है। मेरिट लिस्ट इसी प्रमाणपत्र के आधार पर तैयार की जाएगी।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू और प्रतिभा सिंह MP पहुंचे- कल दिल्ली में हिमाचलियों से मांगे जाएंगे वोट
किसे मिलेगी प्राथमिकता?
आवेदन प्रक्रिया में कुछ लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। जैसे कि-
- पंचायत
- स्वयं सहायता समूह
- सहकारी सभाएं
- एकल विधवा नारी
- दिव्यांगजन
- पूर्व सैनिक
- शिक्षित बेरोजगार
कब से मिलेगी सुविधा?
इन नई उचित मूल्य की दुकानों पर अप्रैल महीने से उपभोक्ताओं को राशन मिलने लगेगा। इस पहल का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करना और उनकी समस्याओं को कम करना है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की वो देवी- जिनकी रावण भी करता था इष्ट देवी के रूप में पूजा
अक्तूबर माह के बाद नहीं मिला सरसों का तेल
बता दें कि हिमाचल में इस समय 19 लाख से अधिक राशन कार्ड उपभोक्ता हैं। इन्हें अक्तूबर माह में अंतिम बार सरसों का तेल मिला था। एपीएल और बीपीएल परिवारों को 123 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से सरसों का तेल दिया जा रहा था। वहीं टैक्स पेयर उपभोक्ताओं के लिए यही भाव 129 रुपए प्रति लीटर था। लेकिन अक्टूबर महीने के बाद से डिपुओं में सरसों तेल का कोटा गायब है।
