शिमला। हिमाचल प्रदेश में महंगी सब्जियों ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। खासकर गृहिणियों के किचन का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। सब्जी मंडी में मटर 180 रुपए, फूलगोभी 100 रुपए प्रतिकिलो की दर से बिक रही है, जबकि पालक तो मंडी से गायब हो चुका है। लहसुन के दाम भी आसमान पर हैं, जो 400 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं।
सब्जियों के बढ़ते दाम
बात करें अदरक की, तो पुराना अदरक 250 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है, जबकि नई फसल आने से इसका दाम 120 रुपए प्रतिकिलो हो गया है। इसी तरह से हर सब्जी के दाम में उछाल आ रहा है। यह भी पढ़ें: स्कूटी एजेंसी का सपना बना धोखा, लगी 10 लाख की चपतआने वाले दिनों में राहत की उम्मीद
हालांकि, किसानों का कहना है कि आगामी 2 सप्ताह में सब्जियों की नई फसल मार्केट में आने से दामों में राहत मिल सकती है। विशेषर नाथ, शिमला की सब्जी मंडी के प्रधान, ने कहा कि कुछ सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं, लेकिन आने वाले दिनों में फूलगोभी, पालक और अन्य सब्जियों के दामों में कमी आने की संभावना है।सब्जियों के रेट की सूची
सब्जी दाम (रु. प्रति किलो)- मटर 180
- फूलगोभी 100
- पालक (गायब)
- लहसुन 400
- अदरक (पुराना) 250
- अदरक (नया) 120
- शिमला मिर्च 80
- टमाटर 60
- प्याज 60
- गंडयाली 60
- गाजर 60
- चुकंदर 60
- करेला 50
- फ्रेंच बीन्स 50
- बैंगन 50
- खीरा 50
- भिंडी 40
- पंडोल 40
- लौकी 40
- घीया 30
- कदू 30
- तोरी 20
