शिमला। हम में से कई लोग पुलिस में या पुलिस के साथ काम करने का सपना देखते हैं। कुछ लोग तो पुलिस में भर्ती होकर ये सपना सच कर लेते हैं लेकिन कुछ ऐसा नहीं कर पाते। खैर, अब आपका ये सपना पूरा हो सकता है।
ट्रैफिक वॉलंटियर योजना से अवसर
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने ट्रैफिक वॉलंटियर योजना नाम से एक योजना चला रखी है। इसके तहत आम नागरिक हिमाचल पुलिस के साथ काम कर सकेंगे। इतना ही नहीं, नागरिकों को इस काम के लिए पैसे भी मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: डिप्टी CM मुकेश को 2 घंटे करना पड़ा फ्लाइट का इंतजार, पोस्ट डाल निकाला गुस्सा- यूजर्स ने किया ट्रोल
सेवाओं के लिए मिलेंगे कितने पैसे ?
- वॉलंटियर को प्रति घंटे के हिसाब से 40 रुपये मिलेंगे
- हर महीने अधिकतम 4000 रुपये मानदेय दिया जाएगा
वॉलंटियर के रूप में क्या करना होगा ?
- हर दिन ज्यादा से ज्यादा 4 घंटे सेवा देनी होगी
- सेवा का समय सुबह 2 घंटे और शाम को 2 घंटे होगा
- आवश्यकता पड़ने पर मेलों और त्योहारों में सेवा ली जाएगी
यह भी पढ़ें: LIC की धांसू स्कीम: सिर्फ ₹1300 के निवेश पर जिंदगी भर मिलेगी ₹40 हजार की पेंशन
कौन बन सकता है वॉलंटियर ?
- न्यूनतम आयु 16 साल होनी चाहिए
- शारीरिक रूप से सक्षम होना चाहिए
- स्वस्थ मानसिक स्थिति होनी चाहिए
- कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए
मेलों में ट्रैफिक संभालने में करेंगे मदद
योजना के तहत वॉलंटियर बिजी समय, मेलों व त्योहारों में ट्रैफिक प्रबंधन में पुलिस की मदद करेंगे। इतना ही नहीं, वे स्कूल के बच्चों और आम लोगों को सड़क हादसों से बचाने व ट्रैफिक जागरूकता अभियानों में भी अहम भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़ें: पूरे हिमाचल पर खतरा- भूकंप के सबसे खतरनाक जोन में शामिल हुआ, हाई रिस्क पर ये जिले
इस तरह से सड़क सुरक्षा होगी बेहतर
पुलिस अधिकारी कहते हैं कि आम नागरिकों का थोड़ा सा समय कई लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है। आम नागरिकों की भागीदारी से सड़क सुरक्षा तो बेहतर होगी ही, हादसों में भी कमी आएगी।
कारगर साबित हो सकती है ये योजना
प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों के मद्देनजर पुलिस की योजना कारगर साबित हो सकती है। साथ ही ये आम नागरिकों को पुलिस के साथ जुड़कर काम करने का मौका तो देती ही है, पैसे कमाने का अवसर भी इसके जरिए मिल रहा है।
