शिमला। आज से प्रदेश के साथ-साथ देश भर में GST की दरों में बदलाव लागू हो गया है। हिमाचल पर भी इसका असर पड़ा है। हिमाचल में सीमेंट, होटेल रूम, सेब की पैकिंग सामग्री, कृषि उपकरणों सहित अन्य चीजों में राहत मिलने वाली है।
सीमेंट का दाम कम
GST की नई दरों के चलते कई चीजों के दाम घटेंगे। इससे हिमाचल के लोगों तो भी राहत मिलेगी। हिमाचल में सीमेंट के दामों में कमी आई है। आज से सीमेंट के बैग के दाम में 30-40 रुपये तक की कमी आएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : रावी में बही इंटर्न महिला डॉक्टर का नहीं चल पा रहा कुछ पता, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
इतने में मिलेगा सीमेंट
ACC गोल्ड सीमेंट की बात करें तो बिलासपुर में ये 480 रुपये प्रति बैग है जो अब घटकर 440-445 रुपये हो जाएगा। वहीं ACC सुरक्षा सीमेंट 425 रुपये से घटकर 390 रुपये प्रति बैग मिलेगा।
पर्यटन उद्योग पर असर
सीमेंट बैग के अलावा सीमेंट के ब्लॉक भी सस्ते होंगे। इसके अलावा हिमाचल के पर्यटन उद्योग को भी इससे राहत मिलेगी। अब से मुख्य टूरिस्ट प्लेस जैसे शिमला मनाली व अन्य जगहों पर कमरों का प्राइस कम होगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : शहीद बलेदव को मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि, पत्नी ने लाल जोड़ा पहन सैल्यूट कर किया विदा
कृषि क्षेत्र को भी राहत
अब से कृषि उपकरणों के दाम भी कम हो जाएंगे। पहाड़ों में ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ जाती है जिससे मैदानों से आई हर चीज पहाड़ों में महंगी मिलती है। वहीं अब GST की नई दरें लागू होने से कई चीजों के दामों में कमी आएगी।
सरिया नहीं हुआ सस्ता
सीमेंट तो सस्ता हुआ है लेकिन सरिये के दाम में बदलाव नहीं आया है। सरिया पहले से ही 18 प्रतिशत GST के अंदर था इसलिए इसके दामों में कोई बदलाव नहीं आएगा।
