शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। आलम यह है कि रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छूने लगे हैं। इस सब के बीच हिमाचल में दूध से बनी चीजों के दाम बढ़ गए हैं। मिल्क फेडरेशन ने अभी कुछ माह पहले ही दूध के दाम 2 रूपए बढ़ाकर जहां 49 कर दिए थे, वहीं अब दूध से बनी चीजों के दामों में भी बड़ी बढ़ोतरी की गई है।
घी, पनीर और बटर के दामों में की बढ़ोतरी
हिमाचल में अब दूध के साथ साथ घी, पनीर और बटर भी महंगा हो गया है। इन रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ने से आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। यह भी पढें: हिमाचल में तीन सीटों पर मतदान जारी: आप बताइए कौन मारेगा बाजी ? घी के दामों में जहां 50 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है, वहीं बटर के दाम 40 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। इसी तरह से पनीर 20 रुपए महंगा हो गया है।जनता की जेब पर पड़ेगा असर
जनता को दूध से बने प्रोडेक्टस खरीदने के लिए अब अपनी जेब और ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। लोगों को घी पहले जो 620 रुपए प्रतिकिलो मिल जाता था, उसके लिए अब लोगों को 700 रुपए चुकाने होंगे। इसी तरह से लोगों को बटर जहां पहले 540 रुपए प्रतिकिलो मिल जाता था, उसके लिए अब 580 रुपए देने पड़ेंगे। यह भी पढें: इतना नशा कर लिया कि नदी में ही कूद गया,हुआ यह अंजाम पनीर भी अब लोगों को 390 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से मिलेगा। प्रबंधन की ओर से हिम खोया, बटर मिल्क, हिम दही, खुला दही, दूध पैकेट, फ्लेवर वाला दूध उत्पाद के दाम में बढ़ोतरी नहीं की गई है।यह हैं नई कीमतें
- घी- 700 रुपए प्रति किलोग्राम
- बटर- 580 रुपए प्रति किलोग्राम
- पनीर- 390 रुपए प्रति किलोग्राम
