शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला बुधवार सुबह अपनी तकलीफ का निदान करवाने IGMC पहुंचे। दरअसल, राज्यपाल के दांतों में तकलीफ है और वे इलाज के लिए पहुंचे थे। इससे पहले भी वे कई बार इसी तकलीफ के इलाज के लिए IGMC आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: BJP विधायक निक्का के होटल पर चलेगा बुलडोजर, नहीं मिली राहत
डॉक्टरों ने राज्यपाल के दांतों की जांच की, एक्स-रे लिया और दांतों की फिलिंग भी की गई। अब डॉक्टरों ने उन्हें 21 फरवरी को आगे के इलाज के लिए फिर बुलाया है। उनका इलाज IGMC के डेंटल विभाग के डॉक्टर कर रहे हैं। बुधवार को राज्यपाल के सभी जरूरी टेस्ट किए गए। प्रिंसिपल डॉ आशु गुप्ता ने बताया कि राज्यपाल का नियमित चेकअप हुआ है। कुछ आवश्यक टेस्ट करवाए गए। सभी रिपोर्ट्स सामान्य है।
यह भी पढ़ें : भाजपा नेता के घर पर ED की रेड, हिमाचल से जुड़ा है यह मामला
15 को रावतभाटा जाएंगे राज्यपाल
राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला 15 फरवरी को जिले के अल्पप्रवास पर रहेंगे। वे मंडफिया में भगवान सांवलियाजी के दर्शन करेंगे। राज्यपाल 11:30 बजे उदयपुर से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होंगे। दोपहर 1:30 बजे मण्डफिया पहुंचकर भगवान सांवलियाजी के दर्शन करेंगे। दोपहर 3 बजे वे फिर सड़क मार्ग से उदयपुर लौट जाएंगे। इस यात्रा को लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भी शाह गैंग का हिस्सा, अभी तक सलाखों के पीछे 35 लोग
सीएम की तबीयत भी नासाज
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस समय वायरल फीवर से जूझ रहे हैं। उनकी तबीयत खराब होने के कारण गुरुवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक टाल दी गई। बैठक सुबह 11 बजे प्रदेश सचिवालय में CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की जानी थी।मगर CM सुक्खू के खराब स्वास्थ्य के कारण कैबिनेट मीटिंग को दो दिन के लिए टाल दिया है। अब कैबिनेट मीटिंग 15 फरवरी को होगी। इस बैठक में UPS-बजट समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी की जा चुकी है।
