शिमला। हिमाचल प्रदेश के किसानों-बागवानों की जेब पर नए साल की शुरुआत पर असर पड़ने वाला है। किसानों-बागवानों को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, सुक्खू सरकार ने फसल के लिए इस्तेमाल होने वाली खाद के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है।
खाद की बढ़ी कीमतें
आपको बता दें कि सुक्खू सरकार ने फसल की बिजाई से पहले इस्तेमाल होने वाली DAP और 12-32-16 खाद की कीमतों को बढ़ा दिया है। यह बढ़ी हुई कीमतें नए साल से किसानों-बागवानों को चुकानी होंगी। हालांकि, बढ़े हुए दामों के लिए कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : दोस्तों के साथ घूमने आया था युवक, अचानक थम गई सांसेंकितने बढ़े दाम?
खाद के बढ़ाए हुए दामों के अनुसार-- DAP खाद की एक बोरी 240 रुपए महंगी कर दी गई है।
- 12-32-16 खाद की एक बोरी की कीमत 200 रुपए बढ़ा दी गई है।
क्यों जरूरी है खाद?
- DAP खाद का इस्तेमाल जमीन के अंदर तैयार होने वाली फसलों में किया जाता है। यह खाद नाइट्रोजन और फास्फोरस से मिलकर बनी होती है। इन दोनों तत्वों को ही पौधों की जड़ के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
- 12-32-16 खाद से मिट्टी में फास्फोरस और पोटेशियम की मात्रा सही रहती है। इस खाद में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम होता है।
