शिमला। आज के समय में युवाओं में सिगरेट पीने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। आजकल बड़ी तादाद में युवाओ को स्मोकिंग करते हुए देखा जा सकता है। क्या आपको याद है कि आपके जीवन में सिगरेट की एंट्री कब हुई थी। शुरू-शुरू में तो सिगरेट पीने का ज्यादा चस्का नहीं होता है। मगर देखते ही देखते यह चस्का लत बन जाता है।

सिगरेट पीने की लत

सिगरेट पीने की लत धीरे-धीरे व्यक्ति के शरीर को खोखला बना देती है। इतना ही नहीं कई बार तो यह जानलेवा साबित होती है। ऐसे में अगर आप भी सिगरेट पीने के शौकीन हैं तो यह लेख आपके काम का है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि आखिर सिगरेट पीना कैसे जानलेवा साबित हो सकता है। यह भी पढ़ें: स्कूटी पर लिफ्ट लेकर घर जा रही थी रमा, ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर और…

सिगरेट पीना हो सकता है जानलेवा

दरअसल, सिगरेट पीने से इंसान के शरीर के की अंग प्रभावित होते हैं। सिगरेट पीने से दिल, किडनी, दिमाग और फेफड़ों की समस्या होती है। सिगरेट के अंदर निकोटीन होता है। ऐसे में सिगरेट पीने से ओर भी कई तरह की दिक्कतें होती हैं।
  • ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है।
  • धमनियां ब्लॉक होने की आशंका भी बढ़ जाती है- इससे दिल और दिमाग में ब्लड सप्लाई बाधित हो सकती है।
  • हार्ट अटैक और लकवा।
  • किडनी पर भी पड़ता है बुरा असर।
  • फेफड़ों को बुरी तरह से करता है प्रभावित।
  • बॉडी में कम हो जाती है ऑक्सीजन की सप्लाई।
  • लंग कैंसर की समस्या।
  • कई तरह की पेट की बीमारियां।
यह भी पढ़ें: 24 साल के आर्यन ने किसी को कुछ नहीं बताया और छोड़ गया दुनिया

कैसे छोड़ें सिगरेट पीने की आदत?

आप चाहें तो आप कई तरीकों से सिगरेट पीने की आदत को छोड़ सकते हैं। इस लत को छोड़ने के लिए बााजर में तमाम प्रोडेक्ट मौजूद हैं। जैसे कि-
  • निकोटीन पैचेज
  • च्यूइंगम
  • निकोटीन बबल गम
  • कई दवाइयां आदि।

स्मोकिंग छोड़ने के घरेलू उपाय-

कई घरेलू उपाय अपना कर भी आप सिगरेट पीने की लत को छोड़ सकते हैं। सिगरेट पीने की लत छोड़ने के लिए मुलेठी, शहद, पानी, आंवला और दालचीनी बहुत मददगार साबित होते हैं।
  • पानी शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। सिगरेट की लत छोड़ने के लिए आपको दिन में कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। इससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है।
  • मुलेठी का हल्का मीठा स्वाद आपकी सिगरेट पीने की तलब को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। मुलेठी से थकान भी दूर होती है।
  • दालचीनी में कई तरह को पोषक तत्व पाए जाते हैं। दालचीनी के तीखे और कड़वे स्वाद से सिगरेट पीने की तलब कम होती है। इतना ही दालचीनी मानसिक तनाव को भी कम करती है।
  • शहद में कई तरह के मिनरल होते हैं- जो कि सिगरेट पीने की तलब को कम करते हैं। एक गिलास गुनगुने पानी में एक स्पून शहद डालकर पीने से सिगरेट की लत छोड़ने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर को कई तरह के लाभ भी होते हैं।
  • आंवला और अदरक को बराबर मात्रा में कद्दूकस करके सुखा लें। फिर इसमें नींबू और नमक डालकर इसे एक कंटेनर में स्टोर तक लें। जब भी सिगरेट पीने का मन हो तब इस चूर्ण का सेवन कर लें। ऐसा करने से सिगरेट छोड़ने में मदद मिलेगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें