शिमला। हिमाचल प्रदेश में आजकल ज्यादातर लोग पैसों का लेनदेन ऑनलाइन या चैक के माध्यम से करते हैं। ऐसे में लोगों को महीने भर में बैंकों के कई चक्कर काटने पड़ते हैं। वहीं, अगर कभी बीच में बैंक की छुट्टी आ जाए तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
निपटा लें सभी जरूरी काम
आज मई महीने का आखिरी दिन है। कल जून महीने की पहली तारीख है। जून महीने के पहले ही दिन बैंकों में ताला लटका रहेगा। ऐसे में अगर आपके मई महीने के बैंक में जुड़े जरूरी काम अधूरे हैं तो उन्हें जल्द से जल्द निपटा लीजिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का कॉलेज ड्रॉपआउट कैसे बना पाक का जासूस? सेना की तस्वीरें भेजी, जानें क्या ISI से जुड़े हैं तार?
जून की छुट्टियों की लिस्ट
RBI ने जून महीने में बैंकों में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है- जिसके अनुसार जून में सिर्फ 17 दिन ही बैंक खुलेंगे। महीने के पहले ही दिन बैंक बंद रहेगा।
कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
RBI की छुट्टियों की लिस्ट के हिसाब से जून महीने में कुल 13 दिन बैंकों में ताला लटका रहेगा। ऐसे में आपको इन छुट्टियों के अनुसार बैंक से जुड़े अपने कामों को पूरा करने का प्लान बनाना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट- कई दिनों से थी पुलिस की नजर, मोबाइल में मिले कई सबूत
बैंक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले
हालांकि, इन छुट्टियों से बैंक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। दरअसल, बैंक कर्मचारियों को जून महीने में सिर्फ 17 दिन ही काम करना पड़ेगा। जबकि, उन्हें सैलरी पूरे महीने की मिलेगी।
देखें छुट्टियों की लिस्ट-
RBI द्वारा जून 2025 में बैंकों की छुट्टियों की जारी लिस्ट के अनुसार बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली हैं। मगर यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं। यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट-
- 1 जून- रविवार
- 6 जून- ईद-उल-अधा (J&K, कोच्चि, केरल और तिरुवनंतपुरुम)
- 7 जून- बकरीद (J&K, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु आदि)
- 8 जून-रविवार
- 10 जून- श्री गुरु अर्जुन देव जी शहीदी दिवस (पंजाब)
- 11 जून- संत गुरु कबीर जयंती (शिमला और गंगटोक)
- 14 जून-दूसरा शनिवार
- 15 जून-रविवार
- 22 जून-रविवार
- 27 जून- रथ यात्रा/कांग रथ यात्रा (इंफाल और भुवनेश्वर)
- 28 जून-चौथा शनिवार
- 29 जून-रविवार
- 30 जून- रेम्रा नी (आईजोल)
यह भी पढ़ें : हिमाचल: साथी कर्मचारियों ने पत्नी को सौंपी थैली, बोले-यह तुम्हारे पति की अस्थि*यां; SP से लगाई गुहार
कैसे होगा पैसों का लेन-देन?
विदित रहे कि, बैंकों में छुट्टियां होने के कारण भी आप पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। दरअसल, सभी बैंकों की डिजिटल सर्विस चालू रहेगी। ऐसे में ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए आप पैसों का लेनदेन आसानी से कर सकते हैं।
