नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 29 अक्तूबर को मंगलवार के दिन के साथ-साथ धनतेरस है। धनतेरस से ही दिवाली के महापर्व की शुरूआत होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है और इस दिन खरीददारी करना शुभ रहता है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि। तुला राशि वालों के लिए कल यानी धनतेरस का दिन काफी शुभ रहने वाला है। तुला राशि वालों की कल माता लक्ष्मी की कृपा से आमदनी में अच्छी वृद्धि होने के योग बन रहे हैं और परिवार व कार्यक्षेत्र में चल रही टेंशन भी कम होती जाएगी। अगर आप फ्लैट व जमीन में निवेश करना चाहते हैं तो निवेश से आपको भविष्य में अनुकूल रिटर्न प्राप्त होगा और वित्तीय स्थिति में स्थिरता आएगी। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन का सहारा लें। वृश्चिक राशि। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। करियर में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। परिवार में किसी सदस्य का साथ मन को संतोष देगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, पेट की समस्याओं से बचें। धनु राशि। धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने के कई अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग हैं और किसी निवेश से लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उत्साह बना रहेगा। मकर राशि। मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। परिवार के साथ संबंध और मधुर होंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। स्वास्थ्य को लेकर कोई भी लापरवाही न बरतें और नियमित व्यायाम करें। कुंभ राशि। कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए विचारों और योजनाओं से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी। मीन राशि। मीन राशि के जातकों को आज मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियों को संभालने के लिए तैयार रहें। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें।
धनतेरस पर किसके घर आएगी लक्ष्मी, यहां पढ़ें- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि

संबंधित खबरें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल का अनोखा शिव मंदिर : यहां नहीं चढ़ता पैसा, भक्त दान करते हैं घास- जानें मान्यता
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 24 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलArjun Tiwari
राशिफल : 24 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
आज सावन का आखिरी सोमवार, 90 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग- जानें कैसे करें महादेव को प्रसन्न
विविधN4H_Desk
हिमाचल के मंदिरों में बरसा करोड़ों का चढ़ावा, श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 419 करोड़; बाबा बालक नाथ टॉप पर
धर्मN4H_Desk
मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मन्नत- दिल्ली से पहुंचा पूरा परिवार, चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में 17 साल बाद निभाई गई अनोखी परंपरा- मृत होकर फिर जीवित हुआ शख्स, उमड़े हजारों श्रद्धालु
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में शुरू हुआ ‘काला महीना’: सास-बहू नहीं रहेंगी एक साथ, देवता ने बांधा रक्षा सूत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 19 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 19 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
18 KM नंगे पांव चल हिमाचल में निभाई गई दिव्य परंपरा- 3 देवियों का भी हुआ महामिलन
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 18 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें