राशिफल 4 मई: नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 4 मई को शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनि देव की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ देना वाला रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए थोड़ी सी ज्यादा मेहनत लाभकारी सिद्ध होगी। किसी भी प्रकार के विवाद में उलझना सही नहीं है। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। सेहत के प्रति सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें। वाणी पर संयम रखें तो आपके विरोधी परास्त होंगे। वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ मिला जुला रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपकी व्यस्तता अधिक रहेगी। आपको ईर्ष्यालु लोगों से सचेत रहना है, क्योंकि वह आपके लिए कहीं न कहीं गड्ढा खोदने की कोशिश कर सकते हैं। किसी परिजन का दूर देश से शुभ समाचार मिलेगा। राजनीति में यकायक उच्च पद मिल सकता है। मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को आज पिता से सहयोग प्राप्त होगा अथवा धन का लाभ होगा। जीवन में खुशहाली आएगी और लंबे समय से रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को व्यापार में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से सफलता प्राप्त होगी। आयात निर्यात के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को व्यापार में लाभ होगा। कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों को आज रुपए पैसे के मामले में फैसला काफी सोचकर करने की जरूरत है। जीवन में भागदौड़ रहेगी। किसी अधिकारी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। आपको शाम के वक्त कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा। आपके सुख के साधनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बुद्धि संयम रखें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे तथा जीवन में खुशियां आएंगी। आपको ऑफिस में किसी सहयोगी से तनाव मिल सकता है और आपका झगड़ा हो सकता है। आपको धन के लेनदेन में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। मानसिक रूप से आप खुद को मेहनत करने के लिए तैयार रखें। महिलाओं को कल अपने खानण्पान पर बहुत अधिक नियंत्रण रखना होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी जीवन में व्यावसायिक जीवन में सचेत रहें खर्चा बढ़ सकता है। मित्र और सहयोगियों से लाभ प्राप्त होगा। व्यापारिक यात्रा सुखद व सफल रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आई बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। राजनीति में पद व कद बढ़ेगा।
राशिफल: 4 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

संबंधित खबरें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल का अनोखा शिव मंदिर : यहां नहीं चढ़ता पैसा, भक्त दान करते हैं घास- जानें मान्यता
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 24 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलArjun Tiwari
राशिफल : 24 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
आज सावन का आखिरी सोमवार, 90 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग- जानें कैसे करें महादेव को प्रसन्न
विविधN4H_Desk
हिमाचल के मंदिरों में बरसा करोड़ों का चढ़ावा, श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 419 करोड़; बाबा बालक नाथ टॉप पर
धर्मN4H_Desk
मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मन्नत- दिल्ली से पहुंचा पूरा परिवार, चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में 17 साल बाद निभाई गई अनोखी परंपरा- मृत होकर फिर जीवित हुआ शख्स, उमड़े हजारों श्रद्धालु
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में शुरू हुआ ‘काला महीना’: सास-बहू नहीं रहेंगी एक साथ, देवता ने बांधा रक्षा सूत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 19 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 19 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
18 KM नंगे पांव चल हिमाचल में निभाई गई दिव्य परंपरा- 3 देवियों का भी हुआ महामिलन
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 18 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें