#राशिफल

October 8, 2026

राशिफल : 09 अक्टूबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार के दिन का राशिफल

शेयर करें:

Horoscope 09 October 2026

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 09 तारीख है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि। तुला राशि वालों के लिए शुक्रवार विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो सकता है। शुक्र ग्रह से जुड़ी राशि होने के कारण सुख-सुविधाओं और रिश्तों के मामलों में सकारात्मकता देखने को मिल सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर सामने आ सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन कमाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। हालांकि विलासिता पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।

 

वृश्चिक राशि। वृश्चिक राशि के लोगों को आज धैर्य से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। किसी पुराने विवाद को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन अचानक खर्च सामने आ सकता है। निवेश के मामले में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी रहेगा।

 

धनु राशि। धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार नई उम्मीद लेकर आ सकता है। करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

 

मकर राशि। मकर राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। लापरवाही से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने में देरी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। दांपत्य जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

 

कुंभ राशि। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों वाला रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा मिल सकती है। कारोबारियों को नया अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के अतिरिक्त साधन बन सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में भरोसा बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करना शुभ माना जाएगा।

 

मीन राशि। मीन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। मन में चल रही किसी चिंता का समाधान मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की प्रशंसा होगी। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने की संभावना है। परिवार में किसी शुभ कार्यकी तैयारी हो सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगाने से मानसिक शांति मिलेगी।

राशिफल : 09 अक्टूबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख