नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज तारीख 31मई और दिन शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज ट्रांसफर से जुड़ी खबर मिल सकती है। आज के दिन आपको नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज व्यापार की बिगड़ी स्थिति को संभालने में समय निकलेगा। कारोबार में सावधानी बरतने की जरूरत है। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिल सकता है। घर-परिवार में माहौल खुशनुमा और शांत बना रहेगा। वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज के दिन परिवार संग किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज साझेदारी में काम को लेकर फायदे की उम्मीद बनी रहेगी। आज के दिन माता-पिता की सलाह लेकर कार्य करने से लाभ मिलेगा। किसी काम के पूरा होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम लेकर उच्च अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिल सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कारोबार में आर्थिक मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और गृहस्त जीवन आनंदमय बनेगा। कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधियों के साथ आनंदमय पल बिताने का वक़्त मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ा समाचार मिलने की संभावना है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। जिससे आर्थिक मुनाफा हो सकता है। आज के दिन आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर खास ध्यान रखें, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उठानी पड़ सकती है। सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज के दिन सूझबूझ से आगे बढ़ने से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता सता सकती है। आज के दिन धैर्य बनाने रखने की आवश्यकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों को आज लेनदेन में स्पष्टता बनाए रखनी होगी, अन्यथा समस्या हो सकती है। कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज का दिन आर्थिक तंगी को लेकर समस्या पैदा कर सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी को लेकर कम दूरी की यात्रा करने की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखने की जरूरत है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों आज फंसा हुआ धन मिल सकता है। आज के दिन पैसों के लेन-देन से जुड़े हर फैसले में सावधानी बरतें। राशिफल: 31मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें
राशिफल: 31मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

संबंधित खबरें
धर्मN4H_Desk
चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं ने दिल खोल कर किया दान, 9 दिन में मां के चरणों में चढ़ाए 1.53 करोड़ रुपए
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 25 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 25 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल का अनोखा शिव मंदिर : यहां नहीं चढ़ता पैसा, भक्त दान करते हैं घास- जानें मान्यता
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 24 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलArjun Tiwari
राशिफल : 24 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
आज सावन का आखिरी सोमवार, 90 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग- जानें कैसे करें महादेव को प्रसन्न
विविधN4H_Desk
हिमाचल के मंदिरों में बरसा करोड़ों का चढ़ावा, श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 419 करोड़; बाबा बालक नाथ टॉप पर
धर्मN4H_Desk
मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मन्नत- दिल्ली से पहुंचा पूरा परिवार, चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में 17 साल बाद निभाई गई अनोखी परंपरा- मृत होकर फिर जीवित हुआ शख्स, उमड़े हजारों श्रद्धालु
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में शुरू हुआ ‘काला महीना’: सास-बहू नहीं रहेंगी एक साथ, देवता ने बांधा रक्षा सूत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 19 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें