नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 19 जून का बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की सहकर्मियों के साथ निकटता बढ़ेगी जो लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आज सहयोगियों के साथ तालमेल बना के रखें। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को योजना बद्ध तरीके से काम करने पर कारोबार में मुनाफा होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में नई जान पहचान बन सकती है। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में विरोधियों से सावधान रहना होगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों से डांट भी सुनने को मिल सकती है। सगे संबंधियों से आप किसी जरूरी बात पर सलाह ले सकते हैं। मगर आज के दिन आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। मानसिक शांति की कमी रहेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज के दिन कारोबार में अधिक उन्नति देखने को मिल सकती है। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को बिजनेस में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में सभी के साथ तालमेल युक्त व्यवहार करें। मदिरापान आदि करके वाहन न चलायें, दुर्घटना भी हो सकती है। समाज में मान-प्रतिष्ठा के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपनी समस्याओं को बढ़ने से पहले उनका समाधान करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में काम को लेकर संघर्ष बढ़ सकता है। सजग होकर काम करें। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन धीमी गति से आर्थिक मुनाफा होने की संभावना है। परिवार में माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा करने वाले लोगों को आज दफ्तर में मनचाहा काम करने को मिलेगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज नया व्यापार शुरू करना लाभदायक रहेगा। अपनी योजनायों को गुप्त रखें,अन्यथा विरोधी काम बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार में माहौल तनावपूर्ण बना रहेगा। मीन राशि: मीन राशि के जातकों को आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में उच्च अधिकारियों से नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। वाद-विवाद से दूर रहें,अन्यथा मारपीट अथवा झगड़ा भी हो सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को किसी नए कारोबार में मुनाफा हो सकता है। आज का दिन कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मगर आज के दिन किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है।
राशिफल: 19 जून - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

संबंधित खबरें
धर्मN4H_Desk
चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं ने दिल खोल कर किया दान, 9 दिन में मां के चरणों में चढ़ाए 1.53 करोड़ रुपए
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 25 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 25 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल का अनोखा शिव मंदिर : यहां नहीं चढ़ता पैसा, भक्त दान करते हैं घास- जानें मान्यता
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 24 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलArjun Tiwari
राशिफल : 24 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
आज सावन का आखिरी सोमवार, 90 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग- जानें कैसे करें महादेव को प्रसन्न
विविधN4H_Desk
हिमाचल के मंदिरों में बरसा करोड़ों का चढ़ावा, श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 419 करोड़; बाबा बालक नाथ टॉप पर
धर्मN4H_Desk
मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मन्नत- दिल्ली से पहुंचा पूरा परिवार, चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में 17 साल बाद निभाई गई अनोखी परंपरा- मृत होकर फिर जीवित हुआ शख्स, उमड़े हजारों श्रद्धालु
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में शुरू हुआ ‘काला महीना’: सास-बहू नहीं रहेंगी एक साथ, देवता ने बांधा रक्षा सूत्र
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 19 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें