नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 31 जुलाई दिन बुधवार है। हिंदू धर्म में आज के दिन भगवान गणेशजी की पूजा का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। कार्यालय से जुड़े लोगों को अपने काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी तरह वाद-विवाद से बचें। व्यापार में किसी नए परिवर्तन की संभावना है। बेरोजगार व्यक्ति को अच्छा रोजगार मिलेगा। किसी जरूरी काम को आज ही पूरा करें, लापरवाही बरतने से समस्या उत्पन्न हो सकती है। वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई मनचाहा काम करने के अवसर प्राप्त होंगे। घर में किसी मांगलिक काम के होने की संभावना है। यदि लम्बे समय से कोई समस्या है तो उससे कुछ हद तक राहत मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामले से मुक्ति मिलेगी। किसी महत्त्वपूर्ण काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी सम्बन्धी से घनिष्ठता बढ़ेगी। परिवार के सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में काम के नए अवसर मिलेंगे। कार्यालय के कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। राजनीति में किसी महत्त्वपूर्ण पद पर नियुक्ति संभव है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव भरा रहने वाला है। किसी भी काम को सावधानी से करें, हानि होने की सम्भावना है। मन में बुरे विचार अधिक आ सकते हैं। यात्रा के दौरान अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें, अन्यथा चोरी हो सकती हैं। । किसी मित्र से धन लाभ हो सकता है। व्यापार में हानि होने की सम्भावना है। सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पद उन्नति होने की सम्भावना है। व्यापार में शुरू किए नए काम में सफलता मिलेगी। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी सामाजिक समारोह से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। किसी घनिष्ठ मित्र से लम्बे समय बाद भेंट होगी। परिवार की तरफ से चिंता मुक्त रहेंगे। कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार में हानि हो सकती है। किसी बड़े द्वारा दी गई सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। फिलहाल के लिए निवेश करने से बचने का प्रयास करें। किसी के भी बहकावे में ना आएं। अपने आप को समय दें, ध्यान लगाने का प्रयास करें।

राशिफल: 31 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें